मैकरोनी रेसिपी | मैकरोनी पास्ता रेसिपी |मसाला मैकरॉनी रेसिपी इन हिंदी
वैसे तो मैकरॉनी बनाना बहुत ही आसान है पर जितना इसे बनाना आसान है उतना ही इसका स्वाद भी बहुत ही लाजवाब है | मैक्रोनी मैदा से बनी एक प्रकार का पास्ता है जिसे मैक्रोनी कहा जाता है |अगर आपको किसी नमकीन चीज खाने का मन कर रहा है तो ऐसे में आप मैक्रोनी बना सकती हैं ,क्योंकि मैकरॉनी को बनाने में कम समय लगता है |
अगर बात आए बच्चों के फेवरेट डिश की, तो सबसे पहले मैकरॉनी, पास्ता को ही खाना पसंद करते हैं, बच्चों के साथ-साथ बड़े लोग भी मैक्रोनी को खाना बहुत पसंद करते हैं | यह एक चाइनीस डिश है, जिसे अब भारत में भी काफी ज्यादा पसंद किया जाता है | आज हम इस लेख में आपको मैकरॉनी रेसिपी इन हिंदी और मैक्रोनी को बनाने का सबसे आसान तरीका बताने वाले हैं जिसे आप घर पर बहुत ही आसानी से बना सकते हैं | यह बहुत ही स्वादिष्ट और मसालेदार डिश है, जो प्याज, टमाटर ,हरी मिर्च, मैक्रोनी जैसी चीजों से बनाई जाती है| आइए जानते हैं कि मैक्रोनी को कैसे बनाया जाता है |
मैकरोनी रेसिपी | मैकरोनी पास्ता रेसिपी | मसाला मैकरॉनी रेसिपी के लिए सामग्री –
मैकरोनी बनाने की विधि - How to Make Macaroni
सबसे पहले आप मैकरॉनी को उबालने के लिए एक बड़ा बर्तन लेकर उसमें एक गिलास पानी डालकर मैकरॉनी को पानी में डाल दें और गैस पर उबालने के लिए रख दें |
उसके बाद मैकरॉनी को उबाल आने तक गैस पर पकाएं और जब तक पकाएं जब तक वह नरम ना हो जाए |और बीच-बीच में चलाते रहना चाहिए |
मैकरॉनी उबालने के बाद उसके पानी को छलनी की मदद से छान ले और मैकरॉनी को अलग किसी बर्तन में निकाल ले और उसे बड़े बर्तन से निकालकर किसी अलग बर्तन में रख ले |
उसके बाद एक कढ़ाई ले और उसमें 3 बड़े चम्मच तेल को डालकर अच्छे से गरम कर ले |उसके बाद उसमें जीरा, लहसुन का पेस्ट ,हरी मिर्च को डाल कर अच्छे से भून ले |
अब उसमें प्याज को डालकर, अच्छे से भून ले और जब तक भूनेंगे जब तक प्याज सुनहरा न हो जाए |
अब उसमें बारीक कटा हुआ टमाटर डालें और उसे मसालों के साथ अच्छी तरह से मिलाएं। टमाटर मुलायम हो जाएं और तेल अलग हो जाए, तब समझ लें कि मसाला तैयार है।
अब उसमें बारीक कटी हुई गाजर और शिमला मिर्च को डालें।
उसके बाद उसमें धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला पाउडर भी डालें।अब इन सबको अच्छी तरह से मिलाएं और धीमी आंच पर ढककर 5-7 मिनट तक पकाएं।
उसके बाद इस मसाले में मैकरॉनी को डाल दें और कुछ समय के लिए गैस पर ही पकाएं और बीच-बीच में चलाते रहें
अब इसमें मैक्रोनी मसाला भी डाल दें |
लो गरमा गरम पास्ता मैकरोनी बनकर तैयार है अब इस मैक्रोनी को एक कटोरी में करके उस पर थोड़ा सा हरा धनिया हरी मिर्च से सजाकर गरमा गरम सर्व करें |
People also ask :
Q-1 मैक्रोनी को कितनी देर तक उबालनाचाहिए ?
Ans- मैक्रोनी को मारने उबालने के लिए कम से कम 15-20 मिनट का समय लगता है |