राजमा की सब्जी | राजमा मसाला | राजमा चावल | राजमा की सब्जी कैसे बनती है How To Make Rajma |Rajma Masala Recipe in Hindi
Rajma Masala Recipe in Hindi : राजमा एक शाहकारी व्यंजन है जो उतरी भारतीय में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है | राजमा मसाला एक लोकप्रिय और आकर्षक भारतीय व्यंजन है जिसे सभी लोग बहुत पसंद करते हैं | राजमा की सब्जी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है, इस सब्जी को हर व्यक्ति छोटा हो या बाद हर किसी को यह सब्जी खाने में बहुत ही पसंद आती है |
Rajma Masale Recipe in Hindi : राजमा, हल्दी धनिया, प्याज, टमाटरआदि से बनाई जाती है | इसे घर पर बनाना बहुत ही आसान है इस सब्जी को आप चावल, परांठे, और रोटी के साथ खा सकते हैं | बहुत से लोग राजमा की सब्जी घर पर बनाते हैं पर उनकी सब्जी में रेस्टोरेंट वाला स्वाद नहीं आ पाता है | जिसकी वजह से वे बाहर खाना खाने के लिए जाते हैं, जिसमें अधिक पैसे खर्च हो जाते हैं | पर अब ऐसा नहीं है, क्योंकि इस सब्जी मैं आपको रेस्टोरेंट वाला स्वाद घर की सब्जी में आने वाला है इसके लिए हमारी बताई गई रेसिपी के अनुसार आप अपनी सब्जी को बना सकते हैं | और अपने परिवार के साथ आनंद के साथ खा सकते हैं | इसलिए हम आपको राजमा मसाला रेसिपी और राजमा की सब्जी कैसे बनाई जाती है | यह बताने वाले हैं–
पकानेका समय - 10 मिनट
बनाने का समय - 15 मिनट
कितने लोगों के लिए - 4 लोगों के लिए
कैलोरीज - 207
कुल समय - 25 मिनट
राजमा की सब्जी और राजमा मसाला के लिए सामग्री
राजमा - 1/2 कप
प्याज - 2
टमाटर - 2
लहसुनका पेस्ट - 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटी चम्मच
धनिया पाउडर - 1 चम्मच
हल्दी पाउडर - 1/2 चम्मच
जीरा - टीस्पून
तेल - 2-3 चम्मच
राजमा मसाला - 2 चम्मच
नमक - स्वाद अनुसार
अदरक - 1 इंच
सबूतमसाला ( 2-3 तेजपत्ता,5-6 काली मिर्च, 3-4 इलायची हरी )
पानी - 2-3 कप
हरी मिर्च - 3-4 बारीक कटी हुई
हरीधनिया - ½ कप
राजमा की सब्जी बनाने की विधि और राजमा मसाला कैसे बनते हैं
सब्जी बनाने के लिए आपको राजमा की सही विधि बताऊं मसाला बहुत ही सरल तरीके से बनाएं जा सकता है | आईए जानते हैं कि राजमा की सब्जी बनाने की विधि और राजमा मसाला कैसे बनते हैं यह जानते हैं
राजमा की सब्जी स्वादिष्ट बनाने के लिए सबसे पहले आप राजमा को धोकर रात को फूलने के लिए रख दे | इसे फूलने में कम से कम 7-8 घंटे का समय लगता है |
अगली सुबह राजमा फूलने के बाद एक प्रेशर कुकर ले और उसमें तेज पत्ता, काली मिर्च, काली इलायची, एक चम्मच नमक और 3-4 लीटर पानी डालकर राजमा को उबालने के लिए गैस पर रख दें |और कुकर में 3-4 सिटी लगाएं |
सिटी आने के बाद उसे राजमा को ठंडा होने के लिए रख दें |
इसके बाद टमाटर, हरी मिर्च, लहसुन, अदरक का पेस्ट मिक्सी में तैयार कर ले |
अब एक पैन में तेल गरम करें और उसमें जीरा डालकर उन्हें तड़कने दें। उसके बाद उसमें प्याज ,लहसुन पेस्ट और अदरक का पेस्ट को डालकर इसे सुनहरा होने तक अच्छे से भुने |
मसाला भूनने के बाद उसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर और गरम मसाला, नमक को डालकर मसाले को अच्छे से पका ले |
और मसाले को जब तक पकाएं जब तक किनारे पर तेल न आ जाए |और राजमा को मसाले में अच्छी तरह से मिक्स कर ले और बीच-बीच में चलाते रहे ताकि यह मसाला नीचे तली में न लग सके|
उसके बाद इसमें उबला हुआ राजमा को भी इस मसाले में डाल दे और मसाले में राजमा को अच्छी तरह से मिक्स कर दे |
राजमा मसाला को धीमी आंच पर 10-15 मिनट के लिए पकाएं, जिससे सभी मसाले और स्वाद अच्छी तरह से समा सकें।
अच्छी तरह से तैयार राजमा मसाला को धनिया पत्ती से सजाकर परोसें।
राजमा मसाला को आप गरमा गरम रोटी, चावल या परांठे के साथ सर्व आप कर सकते हैं यह व्यंजन विशेष अवसरों पर या बिना किसी खास अवसर पर भी बनाया जा सकता है। यह आपके परिवार और मित्रों को खुश करने के लिए सबसे अच्छा तरीका है |