रक्षाबंधन पर आए मेहमानों को खिलाएं मटर पनीर की ऐसी सब्जी, जिसे खाने के बाद भी उनका मन ना भरे
Matar Paneer Recipe in Hindi : मटर पनीर की सब्जी के बारे में अक्सर आप लोगों ने सुना होगा और आपने अपने घर पर बनाया भी होगा मटर पनीर हर शादी पार्टियों या किसी भी फंक्शन में जरूर देखने को मिलता है अगर मटर पनीर की सब्जी किसी फंक्शन में न हो तो फंक्शन बहुत अधूरा सा लगता है | यह सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट होती है,मटर पनीर की सब्जी को आप पूरी तंदूर रोटी , चावल चपाती आदि के साथ सर्व कर सकते हैं |
इस सब्जी को बहुत से लोगकाफी ज्यादा पसंद करते हैं और इसे खाने के बहुत शौकीन होते हैं सब्जी का स्वाद इतना लाजवाब है कि सभी लोग इसमें क्या छोटे और क्या बड़े हर कोई इस सब्जी को देखकर मुंह में पानी आ जाता है | मटर पनीर की सब्जी को आप घर पर बहुत ही आसानी से बना सकते हैं इस सब्जी को खाने के लिए आपको रेस्टोरेंट्स, ढाबा जाने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपको रेस्टोरेंट्स जैसा मटर पनीर घर पर बनाने की रेसिपी के बारे में बताने वाला वाले हैं आइए जानते हैं इसकी रेसिपी के बारे में और मटर पनीर की सब्जी कैसे बनाई जाती हैं यह जानेंगे |
तैयारी का समय: 10 मिनट
पकाने का समय: 30 मिनट
कुल समय : 40 मिनट
कितने लोगों के लिए : 4-5 लोगों के लिए
मटर पनीर बनाने की सामग्री
मटर पनीर की सब्जी कैसे बनती है
मटर पनीर की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले आप पनीर को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर पनीर को एक प्लेट में अलग रख ले |
उसके बाद एक कढ़ाई ले और उसमें 2-3 चम्मच तेल डालकर तेल को अच्छे से गर्म कर ले उसके बाद उसमें जीरा डालें जीरे को जब तक भूले जब तक वह अच्छे से चटकने लग जाए |
उसके बाद उसमें अदरक और लहसुन के पेस्ट को डालकर अच्छे से भून ले, और उसे जब तक भूने जब तक उसका रंग हल्का सुनहरा ना हो जाए |
अब उसमें बारीक कटी हुई प्याज को डाले और उसे भी जब तक पुणे जब तक उस पर हल्का सुनहरा पन आ जाए |
उसके बाद इसमें टमाटर के टुकड़े, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, और गरम मसाला डालकर मसाले को अच्छी तरह से भूनें, जब तक तेल अलग नहीं हो जाता।
अब इसमें दही को डालें और अच्छी तरह से मिलाएं। फिर उसमें उबली हुई मटर को डालकर और 1/2 कप पानी डालें।
मटर पकने तक उसे ढककर पकने दें, इसे पकने में कम से कम 10-15 मिनट का समय लगता है।
उसके बाद इसमें पनीर के टुकड़े को डालें और उन्हें ढककर कर और 5-7 मिनट तक पकने दे |
अब इसमें बारीक कटा हुआ धनिया को डालें इससे आपके सब्जी में बहुत बढ़ जाता है
अब आपकी मटर पनीर तैयार है। इसे गरमा गरम चावल या रोटी के साथ परोसें।
200 ग्राम पनीर की सब्जी में कैलोरी की मात्रा
Note : 1. पनीर की सब्जी बनाते समय आप अपनी पसंद के अनुसार पनीर को तलकर भी बना सकते हैं |
2.इस मटर पनीर रेसिपी की सब्जी में ग्रेवी गाढ़ी है जिसे आप अपने हिसाब से पतला भी कर सकते हैं।
3.आप ताजा मटर का इस्तेमाल कर रहे है तो मटर को थोड़ी देर बाद डालें | और अगर आप फ्रोजेन मटर आप भी पनीर के साथ दे डाल दे क्योंकि इसे पकने में थोड़ा टाइम लगता है |
People also ask :
Q-1 मटर पनीर की सब्जी में कौन कौन से मसाले डलते हैं |
Ans- मटर पनीर की सब्जी बनाने के लिए आपको लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, नमक, आदि मसालों की जरूरत पड़ती हैइन सभी मसालों को तेल में अच्छे से पकाएं और बीच-बीच में चलाते रहे इससे आपके मसाले नीचे लगेंगे नहीं |