बेसन की बर्फी | बेसन की बर्फी बनाने का सबसे आसान तरीका Besan ki Barfi Recipe in Hindi | Besan ki Barfi
Besan ki Barfi Recipe in Hindi : आज हम इस लेख में Besan ki Barfi Recipe in Hindi और Besan ki Barfi Kaise Banti Hai यह बताने वाले हैं | बेसन न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है बल्कि यह शरीर की हड्डी को मजबूत बनाकर, जोड़ों के दर्द के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है |
आपने बेसन के लड्डू तो कई बार खाए होंगे, पर आज हम आपको बेसन की बर्फी के बारे में बताने वाले हैं | जिसे आप अपने घर पर बहुत ही आसानी से बना सकते हैं, यह मिठाई आप किसी भी त्योहार या जब भी मीठे का मन करे तो आप इस मिठाई को बना सकते हैं | यह जितनी देखने में सुंदर लगती हैं उतनी ही खाने में भी बहुत ही स्वादिष्ट लगती हैं | यह मिठाई बेसन, चीनी, घी आदि सामग्री के साथ बनाई जाती है | आइए जानते हैं कि बेसन की बर्फी कैसे बनाई जाती है और इसके बनाने के लिए क्या-क्या सामग्री की आवश्यकता पड़ती है | और इसके बनाने की विधि के बारे में |
तैयारी का समय - 5 मिनट
पकाने का समय - 60 मिनट
कितने लोगों के लिए - 10 लोगों के लिए
कुल समय - 1 घंटा 5 मिनट
बेसन की बर्फी बनाने के लिए सामग्री
बेसन - 250ग्राम
चीनी - 250ग्राम
दूध - 1/4कप
इलायची पाउडर - 1/2चम्मच
काजू - 2चम्मच
पिस्ता - 1 टेबलस्पून
बादाम - 1/2कब बारीक कटा हुआ
घी - 1/2 कप
बेसन की बर्फी बनाने की विधि - How to make Besan Barfi
सबसे पहले आप एक पैन को मध्यम आंच पर गरम करें और उसमें 1/2 कप घी को डाल कर अच्छे से गर्म कर ले |
उसके बाद उसमें बेसन को डालें। और बेसन को घी अच्छे से मिक्स कर ले | और उसे चलाते हुए बेसन को सुनहरा होने तक भूने और जब तक बेसन में अच्छी खुशबू और सुनहरा न हो जाए
और जब तक बने जब तक बेसन से घी न छूटने लगे जब तक जब तक भूने | बेसन के भूनने के बाद बेसन को कड़ाई से अलग प्लेट में निकाल कर रख ले
एक कढ़ाई को गैस पर रखें और उसमें 1/2 कप पानी और चीनी को डालें और जब तक पकाएं जब तक चीनी की पूरी तरह चासनी न बन जाए लगभग चासनी बनने में 2 मिनट का समय लगता है चासनी को चेक करें
चासनी को चेक करने के लिए एक चम्मच ले और उसमें थोड़ी सी चासनी लेकर उंगली और अंगूठे की मदद से चिपका कर देखें,चासनी 2 तार की होनी चाहिए | और उसे पकाएं जब तक 2 तार की चासनी ना बन जाती है |
चासनी बनने के बाद उसमें भुने हुए बेसन और दूध को डाल कर अच्छे से चासनी में मिक्स कर लें और 2-3 मिनट चलाते रहें |
अब उसमें बारीक कटे हुए काजू, बादाम पिस्ता और इलायची पाउडर को डाल कर अच्छे से मिक्स कर लें |
उसके बाद उस मिश्रण को मध्यम आंच पर पकाते रहें, जब तक यह मिश्रण गाढ़ा ना हो जाए |
अब एक थाली ले और उसके चारों तरफ घी को लगा लेऔर बेसन की भर्ती के मिश्रण को उस थाली में एक समान डाल दें | और उसे ठंडा होने के लिए रख दें
उसके बाद उस मिश्रण पर बारीक कटे हुए काजू बादाम पिसता इलायची को हाथ से उस पर चिपका दें | बर्फी को जमने के लिए कुछ समय के लिए रख दे |
उसके बाद बर्फी को अपने मनपसंद के आकार में चाकू की मदद से काट ले|
लो बेसन की बर्फी बनकर तैयार है आप इस मिठाई को फ्रिज में रख कर 10-15 दिन तक आराम से रख सकते हैं |
अब आप इस मिठाई को आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ बैठकर मिठाई का आनंद लें |
सुझाव
बेसन की बर्फीबनाते समय आप इस बात का ध्यान रखें कि बेसन को धीमी आंच पर ही भुने, और उसे चलाते रहना चाहिए जिससे कि वह जलने ने पाए |
बेसन की बर्फी बनाने के लिए हमेशा 2 तार की ही चासनी बनाए |
अगर आपकी मिठाई जम नहीं पा रही हैं, तो आप उस मिठाई को दोबारा बना सकते हैं | इसके लिए आपसे बर्फी को कढ़ाई में डालें औरउसे और पकाएं जिससे कि आपकी मिठाई अच्छे से जम सकें | ऐसा तब होता है जब आप की चासनी पतली होती है |
बेसन की बर्फी बनाने के लिए आप दूध की जगह मावे का इस्तेमाल भी कर सकते हैं |
निष्कर्ष
इस आसान बेसन की बर्फी रेसिपी के साथ, आप अपने परिवार और दोस्तों को मिठास से भरपूर खुशी दे सकते हैं। इसे अपनी खास मौके पर बनाएं और सबको आपके मिठाई कौशल का आनंद लेने दें।
इस बर्फी की मिठास और स्वाद का आनंद लें और अपने प्यारे बंदों और परिवार के साथ खुशियों का त्योहार मनाएं।
People also ask :
Q-1इस बर्फी को कितने दिन तक रखा जा सकता है?
Ans- आप इस मिठाई को 1-2 सप्ताह तक ठंडे स्थान पर रख सकते हैं।
Q-2 क्या मैं इसमें और ड्राई फ्रूट्स जोड़ सकता हूँ?
Ans- हां, आप अपनी पसंद के हिसाब से काजू, बादाम, और पिस्ता जोड़ सकते हैं।