मशरूम की सब्जी | मशरूम की सब्जी रेसिपी इन हिंदी | मशरूम की सब्जी कैसे बनती है
आज हमें लेख में मशरूम की सब्जी कैसे बनाते हैं और मशरूम की सब्जी रेसिपी के बारे में बताने वाले हैं,जिसे आप घर पर बहुत ही आसानी से बना सकते हैं मशरूम की सब्जी एक स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन है जिसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं.यह प्याज टमाटर लहसुन ,लाल मिर्ची पाउडर, गरम मसाला ,धनिया पाउडर आदि सामग्रियों को मिलाकर बनाई जाती है | यह सब्जी सभी उम्र के लोगों को पसंद आती है|
मशरूम की सब्जी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है मशरूम की सब्जी दो प्रकार से बनाई जाती है, सूखी और मसालेदार दोनों ही तरीके से बनाई जाती है | यह सब्जी आप चावल, रोटी, परांठे या फिर नान के साथ खा सकते हैं यह सब्जी अक्सर शादी पार्टियों में बनाई जाती है, पर अब यह घर पर भी किसी भी समय बनाई जा सकती हैं | यह जानते हैं कि मशरूम की सब्जी कैसे बनाई जाती है और इसकी रेसिपी के बारे में -
मशरूम की सब्जी बनाने के लिए सामग्री –
मशरूम की सब्जी कैसे बनती है | मशरूम की सब्जी बनाने की विधि–
सबसे पहले आप मशरूम को पानी से धो ले क्योंकि मशरूम में मिट्टी लगी हुई होती है.
उसके बाद मशरूम को छीलकर उसे बारीक- बारीक टुकड़ों में काट लें |
अब एक कढ़ाई लें और उसमें तेल डालकर उसे अच्छे से गर्म कर लें . फिर उसमें मशरूम और शिमला मिर्च को डालकर 2-3 मिनट तक अच्छे से तल ले और उसके बाद इसे किसी बर्तन में अलग निकाल ले |
उसके बाद कढ़ाई में 1 चम्मच तेल डालकर उसमें जीरा और साबुत लाल मिर्च को डाल कर अच्छे से भून ले|
उसके बाद लहसुन और अदरक का पेस्ट डालकर अच्छे से भूने ले, उसके बाद उसमें प्याज को डालकर सुनहरा होने तक भूने |
अब टमाटर डालें और उन्हें नरम होने तक पकाएं।
जब टमाटर मुलायम हो जाए, तब उसमें हरी मिर्चें और मशरूम डालें। अच्छी तरह से इस मिश्रण को मिलाएं और मशरूम गुलाबी होने तक धीमी आंच पर पकाएं।
उसके बाद उसमें धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर सभी मिर्च मसालों को मशरूम में अच्छी तरह से मिक्स कर दें |
उसके बाद मशरुम में 1/2 कप पानी डालकर मशरूम को 2-3 मिनट तक पकने दें , जब पानी थोड़ा पक जाए तब उसमें दूध 1/4 कप को डालकर मशरूम को धीमी आंच पर 5 मिनट तक पकाएं | साथ ही बार-बार चलाते रहें ताकि सब्जी चिपक न जाए और बाकी सब्जियों की तरह उसका पानी न छोड़े।
उसके बाद गैस को बंद कर दें
अब इसमें कस्तूरी मेथी और हरे धनिया को डालकर 1 मिनट तक सब्जी को पकाएं |
लो मशरूम की सब्जी बनकर तैयार है,सब्जी तैयार होने पर उसे गरमा गरम चावल, रोटी, परांठे या फिर नान के साथ परोसें। ऊपर से ताजा धनिया पत्तियां छिड़ककर सर्व करें।
सुझाव
मशरूम की सब्जी चटपटी बनाने के लिएबनाने के लिए आप ज्यादा लाल मिर्च पाउडर का उपयोग कर सकते हैं |
मशरूम की सब्जी आप कढ़ाई या कुकर किसी में भी बना सकते हैं |
आप सरसों के तेल की जगह रिफाइंड का इस्तेमाल भी कर सकते हैं |
मशरूम की सब्जी सब्जी में आप दूध की जगह दही को भी डाल सकते हैं |