पालक पनीर | पालक पनीर रेसिपी इन हिंदी| पालक पनीर की सब्जी और पालक पनीर कैसे बनाते हैं | घर पर पालक पनीर बनाने का सबसे आसान तरीका
पालक पनीर एक प्रसिद्ध भारतीय सब्जी है, जिसमें पनीर और पालक का मिश्रण होता है। यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजन है जिसे चावल, नान, रोटी या परांठे के साथ बर्तन की शानदार सजावट के साथ परोसा जा सकता है| यह विशेषकर व्रतों और त्योहारों पर बनाया जाता है और खासतौर से बच्चों को भी पसंद आता है।। सभी लोगों को शाही पनीर, मटर पनीर जैसी सब्जी बहुत पसंद आती है ,पालक पनीर को भी लोग काफी ज्यादा पसंद करते हैं |
भारत में यह सभी शाहकारी व्यंजनों में से एक है, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होती है | जो पनीर को छोटे- छोटे टुकड़ों में काटकर और पालक को धोकर पीसकर तैयार किया जाता है| आज हम इस लेख में आपको पालक पनीर रेसिपी और पालक पनीर को कैसे बनाते हैं ,इस बारे में बताने वाले जिसे आप घर पर बहुत ही आसानी से बना सकते हैं ,पालक पनीर सभी भारतीय व्यंजनों में से एक है पालक पनीर एक स्वादिष्ट और पौष्टिक भारतीय सब्जी है जो आसानी से तैयार होती है।
पालक पनीर कैसे बनाते हैं | पालक पनीर के लिए सामग्री —
पालक पनीर बनाने की विधि –
सबसे पहले आप पालक को अच्छी तरह से धोकर बारीक काट लें। उसके बाद उबलते पानी में थोड़ी सी नमक डालकर इसे ढककर धीमी गैस पर 5 मिनिट तक उबाल लीजिए और इसके बाद पालक को ठंडा होने दीजिए |
फिर उबले हुए पालक को ठंडा पानी में निकालकर उसका पानी निकाल लें , और पालक के ठंडा होने के बाद इसे मिक्सर जार में डालकर बारीक पीस लीजिए |
उसके बाद एक कढ़ाई में तेलको अच्छे से गरम करें और उसमें जीरा और हींग को डालकर अच्छे से भूने है।
उसके बाद कढ़ाई में 1/3 कप बारीक कटा हुआ प्याज (1 छोटा से मध्यम आकार का प्याज) डालें। और प्याज को सुनहरा होने तक भून लें |
फिर उसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालें और अच्छी तरह से मिला लें। उसके बाद उसमें पीसा हुआ टमाटर डालें और उसे उबाल आने तक पकाएं।
और मसाले को तब तक भूनिए जब तक इसके ऊपर तेल ना दिखाई देने लगे.मसाला भुनने में 5 मिनिट लग जाते हैं |
जब तक टमाटर और मसाले का मसाला अच्छी तरह से पक जाए, तब तक पानी डालते रहें और चलाते रहें। फिर उसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला और नमक मिलाएं।
अब उसमें पीसा हुआ पालक डालें और अच्छी तरह से मिलाएं। फिर सब्जी को धीमी आंच पर बनाएं और उसमें मक्खन और पनीर डालें।
पनीर को अच्छी तरह से मिलाकर ढक दें और धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक पकाएं ताकि सभी मसाले अच्छी तरह से पनीर में लग जाएं।
लो आपकी मनपसंद और स्वादिष्ट पालक पनीर की सब्जी तैयार है | अब इसे गरमा गरम चावल, रोटी, नान, या परांठे के साथ परोसें | आप इसे किसी फंक्शन या त्योहारों पर भी अपने घर बना सकते हैं |