शाही पनीर रेसिपी | शाही पनीर बनाने की विधि | शाही पनीर | पनीर में कैलोरी | 100 ग्राम पनीर के पोषक तत्व | 100 ग्राम पनीर में कितना प्रोटीन के बारे में
हम इस लेख में आपको शाही पनीर रेसिपी और शाही पनीर बनाने की विधि, पनीर में कैलोरी ,के बारे में बताने वाले हैं जो पनीर ,हल्दी, मिर्च, काजू, बादाम ,किसमिस ,लहसुन, प्याज आदि सामग्री से बनाई जाती है यह भारतीय मुगलो के समय में बहुत ज्यादा बनाई जाती थी |
आप इसे दोपहर या शाम कभी भी बना सकते हैं यह एक स्वादिष्ट मसाले के साथ बनाई जाती हैं जिसका स्वाद बहुत ही अनोखा है | शाही पनीर भारत में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली सब्जी है ,जो शादी या पार्टी किसी भी फंक्शन में जरूर बनाई जाती है | शाही पनीर एक प्रसिद्ध भारतीय सब्जी है जिसमें पनीर को क्रीमी मसाले में पकाकर तैयार किया जाता है। यह व्यंजन मुग़लाई रसोई से संबंधित है और इसका स्वाद शाही और स्वादिष्ट होता है।आइए जानते हैं कि शाही पनीर की रेसिपी और बनाने की विधि के बारे में –
शाही पनीर के लिए सामग्री–
शाही पनीर बनाने की विधि –
सबसे पहले आप पनीर ले ,और उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर रख ले |
इसके बाद एक कढ़ाई ले और उसमें मक्खन को डालकर अच्छे से गर्म करके उसमें पनीर के कटे हुए टुकड़ों को डालकर हल्का सा तल ले |
इसके बाद इसमें प्याज को डालकर सुनहरा होने तक भूनें |
अब हरी मिर्च ,लहसुन और अदरक को मिक्सी में करके अच्छे से पीसकर उसका पेस्ट तैयार कर लें |
उसके बाद इसमें टमाटर का प्यूरी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, गरम मसाला और नमक को डालकर अच्छे से मिलाएँ।और 3-4 मिनट ऐसे ही चलाते हुए मसाले को भूनें ले |
जब तक मसाले के ऊपर तेल ना आने लगे ,जब तक मसाले को अच्छे से भूनें |
उसके बाद इस मसाले में मलाई और दही को डालकर अच्छे से मिलाएँ।
इसके बाद अब इसमें पनीर के सभी टुकड़ों को डालकर मसाले में अच्छे से मिक्स कर ले ताकि मसाला पनीर के अंदर तक जा सके |
अब इसमें काजू , किसमिस को डालकर 5-10 मिनट सब्जी को ऐसे ही गैस पर पकाएं |
केसर और काजू को डालकर मसाले में 2-3 मिनट ऐसे ही पकाएं |
इसके बाद गैस को बंद कर दें ,लो शाही पनीर की सब्जी बनकर तैयार है |
इसके बाद शाही पनीर को एक कटोरी में करके उस पर थोड़ी हरी मिर्च ,केसर काजू को डालकर अच्छे से परोसे |
पनीर में कैलोरी |100 ग्राम पनीर के पोषक तत्व |100 ग्राम पनीर की सब्जी में कितनी कैलोरी होती है
100 ग्राम पनीर में लगभग 265 ग्राम कैलोरी होती है।जिम और एक्सरसाइज करने वाले लोगों के लिए यह मात्रा 1.5 - 1.8 ग्राम प्रोटीन/ कुल वजन होती है | पनीर को, मटर, और पालक जैसे अन्य प्रकार की सब्जियों के साथ मिलने से उनका स्वाद बहुत बढ़ जाता है | भारत में पनीर को बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है।जो शादी या पार्टी किसी भी फंक्शन में जरूर बनाई जाती है |
पनीर में मौजूद पोषक तत्वों के कारण यह एक पसंदीदा खाद्य पदार्थ है। भारत में पनीर से बनी बहुत ही डिशेज़ है, जो हर जगह खाई जाती है। पनीर न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि यह शरीर के स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, और कैल्शियम , विटामिन अन्य खाद्य पदार्थों की पर्याप्त मात्रा होती है, जो स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है।लेकिन क्या आप जानते हैं कि 100 ग्राम पनीर में कितना प्रोटीन पाया जाता है? या फिर 100 ग्राम पनीर खाने से आपको कितनी कैलोरी या फैट मिलती है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं 100 ग्राम पनीर खाने से आपके शरीर को कितनी मात्रा में प्रोटीन, कैल्शियम, फैट और कैलोरी मिलती है?
100 ग्राम पनीर में कितना प्रोटीन होता है–
100 ग्राम पनीर में लगभग 11 ग्राम प्रोटीन होता है। प्रोटीन पनीर का मुख्य पोषक तत्व है और यह शरीर के स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है एक उत्तम स्रोत है शरीर के लिए अमिनो एसिड के उत्पादन और ऊर्जा के लिए। प्रोटीन शरीर के मांसपेशियों, ऊतकों, और संरचनाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और इसलिए एक स्वस्थ आहार में प्रोटीन का संभावित सेवन करना अत्यंत जरूरी है।
100 ग्राम पनीर के पोषक तत्व- 100 gm Paneer Nutrition Facts in Hindi
People also ask :
Q-1 शाही पनीर में क्या क्या सामग्री लगती है ?
Ans- शाही पनीर बनाने के लिए आपको चाहिए 250 ग्राम पनीर,2-3 टमाटर ,मलाई 1/4 कप ,दही 1/4 कप ,1/2 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर,1/2 छोटी चम्मच धनिया पाउडर, 1/2 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर आदि सामग्री का उपयोग करके शाही पनीर बनाया जाता है|
Q-2 शाही पनीर में कौन-कौन से तत्व पाए जाते हैं ?
Ans- शाही पनीर में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं,जैसे प्रोटीन लगभग- 11 ग्राम, कैल्शियम 714 मिलीग्राम ,फास्फोरस 225.5 मिलीग्राम ,कैलोरी लगभग 265, कार्बोहाइड्रेट लगभग 3.38 ग्राम ,कैल्शियम 714 मिलीग्राम , पोटेशियम 157 मिलीग्राम, विटामिंस 20% जैसे बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं |
Q-3 100 ग्राम पनीर की सब्जी में कितनी कैलोरी होती है?
Ans- 100 ग्राम पनीर की सब्जी में कितनी लगभग 265 कैलोरी होती है |
Q-4 100 ग्राम पनीर में कितना प्रोटीन होता है?
Ans- 100 ग्राम पनीर में लगभग -11.12 ग्राम प्रोटीन होता है |