पास्ता रेसिपी || सफेद पास्ता रेसिपी | मसाला पास्ता रेसिपी इन हिंदी
इस लेख में हम आपको पास्ता रेसिपी, रेड सॉस पास्ता रेसिपी और सफेद पास्ता ,मसाला पास्ता रेसिपी के बारे में बताने वाले हैं | वैसे तो पास्ता बच्चों का फेवरेट होता है पर इसे बड़े लोग भी बहुत शौक से खाते हैं यह एक इटालियन डिश है जो भारत में काफी ज्यादा पसंद की जा जाती है पास्ता एक ऐसी चीज है जिसे आप ब्रेकफास्ट डिनर कभी भी बना सकती हैं |
पास्ता घर पर बहुत ही आसानी से बनाया जा सकता है| पास्ता कम समय में तैयार होने वाला नाश्ता है इसे बनाने में सिर्फ 15-20 मिनट लगते है पास्ता एक बहुत ही स्वादिष्ट होता है जिसे देखकर बच्चे और बड़े बहुत खुश हो जाते हैं ऐसे में आप भी अपने बच्चे और बड़े लोगों को खुश करना चाहती है तो इसपास्ता रेसिपी को जरूर बनाएं वैसे तो पास्ता कई प्रकार से बनाया जाता है जैसे रेड सॉस पास्ता सफेद पास्ता मसाला पास्ता वेजिटेबल पास्ता मिक्स पास्ता आदि तरीकों से बनाया जाता है |पर हम इस लेख में पास्ता रेसिपी और सफेद पास्ता मसाला रेसिपी के बारे में बताने वाले हैं कि घर पर पास्ता कैसे बनाया जाता है |
पास्ता रेसिपी | सफेद पास्ता रेसिपी बनाने के लिए सामग्री
पास्ता रेसिपी | सफेद पास्ता रेसिपी बनाने की विधि–
सबसे पहले आप पास्ता को उबालने के लिए एक किसी बड़े बर्तन में पानी भरकर उसे गैस पर उबालने के लिए रख दें |
उसके बाद जब पानी उबलने लगे, तो उसमें थोड़ा सा नमक और 1 चम्मच तेल डालें। और अब उसमें पास्ता को डाल दें और उबालें |
इसके बाद देखें कि पास्ता अच्छे से पक गया है या नहीं। और जब पास्ता अच्छे से पक जाए, तो इसे छलनी की मदद से इसके पानी को छान लें और उसके बाद उसे ठंडे पानी से धो लें।
उसके बाद एक कढ़ाई ले और उसमें 2-3 चम्मच तेल को डालकर गरम करें |
उसके बाद उसमें प्याज और लहसुन को डालकर हल्का सा भून ले ,अब इसमें हरी मिर्च डालें और उसे भी तलें।
अब उसमें कटा हुआ टमाटर डालें और उन्हें नरम करने तक पकाएं। फिर इसमें सभी मसाले डालें - लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, काली मिर्च पाउडर और नमक। अच्छे से मिलाएं और मसाले को तलें।
अब इसमें मोज़ेरेला चीज़ डालें और उसे ढककर चीज़ घुलने दें। जब चीज़ अच्छे से घुल जाए, तो टमाटर सॉस तैयार है।
अब उबली हुई पास्ता को छलनी में निकाल कर अच्छे से छान लें।
फिर तैयार मसाला सॉस में छाना हुआ पास्ता मिलाएं और अच्छे से मिला लें।
कड़ाही को गैस से बंद कर दें और मसाला पास्ता को 2-3 मिनट तक पकने दें।
लो पास्ता बनकर तैयार है | अब कड़ाई से पास्ता को एक कटोरी में करके , पास्ता के ऊपर थोड़ा सा धनिया पत्ते और थोड़ी सी हरी मिर्च को ऊपर डालकर परोसे |
पास्ता बनाते समय ध्यान में रखने योग्य बातें
पास्ता बनाते समय आप अपनी पसंद की सब्जियों को पास्ता में डाल सकते हैं
अगर आप पास्ता को ज्यादा तीखा खाना चाहते हैं तो उसमें आप ज्यादा लाल मिर्च का उपयोग कर सकते हैं या फिरआप पास्ता के लाल मिर्च पाउडर की मात्रा को अपने स्वाद के अनुसार कम या ज्यादा भी कर सकते हैं |
आप अपनी पसंद के अनुसार सब्जियों को पास्ता में डाल सकते हैं।
आप पास्ता को सर्व करने से पहले थोड़ा सा कद्दूकस किया हुआ चीज़ भी डाल सकते
रेड सॉस पास्ता रेसिपी | रेड पास्ता रेसिपी | मसाला पास्ता रेसिपी | सब्जियों के साथ रेड सॉस पास्ता रेसिपी
रेड सॉस पास्ता एक लोकप्रिय इटालियन व्यंजन है जो स्वादिष्टता और विविधता के साथ पसंद किया जाता है। इस रेसिपी में पास्ता को रेड सॉस या लाल मसाला सॉस में पकाकर तैयार किया जाता है, जिसमें टमाटर, प्याज, लहसुन और मसाले का उपयोग किया जाता है। यह व्यंजन बनाने में आसान है और एक साधारण रेस्टोरेंट स्टाइल का खाना जैसा अनुभव प्रदान करता है। रेड सॉस पास्ता को एक शानदार मुख्य व्यंजन के रूप में या साथ में गार्लिक ब्रेड, गार्लिक बटर नान या सलाद के साथ परोसा जा सकता है।
इस सरल और स्वादिष्ट रेसिपी के साथ, आप घर पर ही रेस्टोरेंट स्टाइल मसाला पास्ता का आनंद उठा सकते हैं।
रेड सॉस पास्ता रेसिपी के लिए सामग्री–
कितने लोगों के लिए - 3 लोग
तैयारी का समय - 15 मिनट
पास्ता बनने का समय - 20- 25 मिनट
रेड सॉस पास्ता रेसिपी | रेड पास्ता रेसिपी बनाने की विधि
सॉस के लिए
रेड सॉस बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बड़े बर्तन में उचित मात्रा में पानी और टमाटर को डालकर गैस पर उबलने के लिए रख दें |
और पानी को जब तक जब तक उबलने दे, जब तक टमाटर पूरी तरह से पक न जाए | उसके बाद टमाटर को 7 से 8 मिनिट के लिए हल्की सी परत उतरने तक उबाल ले |
अब टमाटर ठंडे होने के बाद मिक्सर में पीस कर उसका पेस्ट बना लें |
उसके बाद एक पैन में तेल गर्म करके गाजर ,शिमला मिर्च ,ब्रोकली , प्याज को लहसुन को डालकर सुनहरा होने तक भूनें |
पास्ता उबालने के लिए
सबसे पहले रेड सॉस पास्ता बनाने के लिए पहले आप एक किसी बड़े बर्तन में 3-4 कप पानी उबालने के लिए गैस पर रख दें |
पानी उबलने के बाद उसमें एक चम्मच तेल और एक चम्मच नमक डालकर इसमें पास्ता को डालें और जब तक उबलने दे जब तक पास्ता नरम ना हो जाए |
पास्ता उबलने के बाद उसे छलनी की मदद से उसके पानी को निकाल ले | और उसे ठंडे पानी से धो ले |
उसके बाद उसे किसी प्लेट में निकाल कर ठंडा होने के लिए रख दें |
उसके बाद एक कढ़ाई में तेल गरम करें और उसमें बारीक कटा हुआ प्याज को डालकर उसे गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें।
फिर उसमें कटी हुई लहसुन की कलियां को डालकर एक मिनट तक भूनें |
टमाटर के टुकड़े और टमाटर की प्यूरी को डालें और उन्हें अच्छे से मिला लें। फिर, ब्रोकली, गाजर, बीन्स, और शिमला मिर्च को भी डालें और मिला लें।
|
अब, उसमें सॉस पानी, ओरेगैनो, सूखी तुलसी, काली मिर्च पाउडर और नमक डालें। सभी मसालों को अच्छे से मिला लें।
अब उबले हुए पास्ता को सॉस में डालकर उन्हें अच्छे से मिला लें। और पास्ता को जब तक चलाएं जब तक पास्ता में पूरी तरह से सॉस मैं मिल ना जाए |
उबले हुए पास्ता को तैयार रेड सॉस में डाल दीजिए और मिक्स करते हुए 1 से 2 मिनिट पका लीजिए. 2 मिनिट बाद पास्ता बनकर तैयार है, गैस बंद कर दीजिए और पास्ता को एक प्लेट में निकाल लीजिए |
लो गरमा गरम रेड सॉस पास्ता बनकर तैयार है आप खाएं और अपने बच्चों को भी खिलाएं | उम्मीद है कि यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा |
अब पास्ता को सर्व करने के लिए एक कटोरी में पास्ता ले, और उस पर थोड़ा सा पोदीना, काली मिर्च ,रेड सॉस को डालकर अच्छे से सजाकर सर्व करें जिससे देखकर बच्चों के मुंह में पानी आ जाए और वह खाए बिना रह भी ना पाए |
People also ask :
Q-1 रेड सॉस पास्ता किस चीज से बनता है ?
Ans- रेड सॉस पास्ता बनाने के लिए आपको चाहिए लहसुन प्याज 2 कप पास्ता, लाल मिर्च, पाउडर, टमाटर सॉस ,धनिया पाउडर आदि सामग्री की आवश्यकता पड़ती है |और टमाटर सॉस डालने के कारण रेड सॉस पास्ता कहा जाता है|
Q-2 पास्ता कितने देर तक उबालना चाहिए ?
Ans- पास्ता को उबालने के समय उसमें 1 चम्मच नमक और 1चम्मच तेल को जरूर डालें, इससे आपका पास्ता बहुत टेस्टी बनेगा पास्ता को कम से कम बंद है 20 मिनट तक जरूर वाले इसे आप का नरम हो जाएगा |
Q-3 पास्ता कौन से देश का है?
Ans- पास्ता एक इटली की डिश है, जो बच्चों की बहुत ही फेवरेट मान जाती है |
Q-4 पास्ता कितने प्रकार का होता है ?
Ans- वैसे तो पास्ता एक ही प्रकार की डिश है, पर लोग इसे कई प्रकार से बनाते हैं, जैसे- रेड सॉस पास्ता, वाइट सॉस पास्ता, वेजिटेबल पास्ता ,पिंक पास्ता रेसिपी आदि तरीकों से बनाया जाता है |