दाल मखनी | दाल मखनी रेसिपी | रेस्टोरेंट स्टाइल दाल मखनी बनाने का सबसे आसान तरीका
Dal Makhani Recipe in Hindi : आज हम इस लेख में आपको Dal Makhani Recipe in Hindi के बारे में बताने वाले हैं जिसे आप घर पर बहुत ही आसानी से बना सकते हैं | वैसे तो दाल मखनी अक्सर शादी या पार्टी में बनाई जाती है, पर अगर आप घर पर बनाते हैं, फिर भी शादी वाला स्वाद दाल में नहीं आ पाता है |
इसलिए आज हम आपको ऐसी दाल मखनी रेसिपी के बारे में बताने वाले हैं, जिसे बनाने के बाद आप भी यही कहेंगे कि रेस्टोरेंट्स बाला स्वाद घर ही है तो फिर रेस्टोरेंट, ढाबा में खाने क्यों जाएं | वैसे तो दाल मखनी पंजाबी डिश है, पर अन्य राज्यों में भी सभी लोग दाल मखनी को बड़े शौक से खाते हैं | इसका स्वाद बहुत ही लाजवाब होता है, यह विभिन्न प्रकार के मसालों और क्रीम के साथ बनाई जाती है | इसे करने के लिए दाल मखनी को आप तंदूरी रोटी, चावल आदि के साथ परोस सकते हैं | आइए जानते हैं दाल मखनी को बनाने का तरीका और इसे कैसे बनाते हैं |
दाल मखनी | रेस्टोरेंट स्टाइल दाल मखनी बनाने के लिए सामग्री-
दाल मखनी |दाल मखनी बनाने की विधि -
दाल मखनी बनाने के लिए सबसे पहले आप दाल और राजमा को 2-3 घंटे के लिए भिगोने के लिए रख दें
उसके बाद दाल और राजमा फूलने के बाद उसे उबालने के लिए एक प्रेशर कुकर में 2-3 कप पानी और 1/2 चम्मच नमक डालकर दाल और राजमा को उसमें डाल दें |और उसे उबालने के लिए गैस पर रख दे |और उसमें प्रेशर कुकर में 4-5 सिटी लगाएं या जब तक पकाएं जब तक दाल अच्छे से पक नहीं जाती है |उसके बाद आप गैस बंद कर दें | इससे आपकी दाल जल्दी पक जाएगी |
अब एक पैन में मक्खन को अच्छे से गरम करें और उसमें जीरा डालकर उसे तब तक तलें जब तक वह सुनहरा नहीं हो जाता। अब इसमें दालचीनी, इलायची, हरी मिर्च, तेजपत्ता, लोंग डाल कर अच्छे से भून लें ,जब तक वह सुनहरी ने हो जाए|
उसके बाद उसमें बारीक कटी हुई प्याज, लहसुन का पेस्ट, और अदरक का पेस्ट को मक्खन में डालकर उन्हें भूनें, जब तक वे सुनहरा हो जाएं।
अब उसमें टमाटर का पेस्ट डालें और साथ ही धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, और नमक डालकर तब तक पकाएं , जब तक यह मसाला तेल छोड़ने न लगे |
उसके बाद इसमें पकी हुई दाल और राजमा डालें, और और सभी मसालों में अच्छी तरह से मिक्स करके उसमें अपने हिसाब से पानी डालकर 10-15 मिनट तक उबालें.
आप अब इसमें क्रीम को मिलाकर 2-3 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकाएं और उसमें बारीक कटा हुआ धनिया भी डाल दे |
नो आप की दाल मखनी बनकर तैयार है आप इसे धनिया और क्रीम से सजाकर तंदूर रोटी और चावल के साथ गरमा गरम सर्व करें |
सुझाव
दाल मखनी बनाते समय आप दाल और राजमा को 1 दिन पहले या2-3 घंटे के लिए भिगोकर रख दें ताकि दाल अच्छे से बन सके |
दाल मखनी बनाने के लिए अच्छी क्रीम और मक्खन का उपयोग करें |
निष्कर्ष
दाल मखनी एक लाजवाब भारतीय व्यंजन है जिसका स्वाद किसी भी खाद्य समारोह को और भी स्पेशल बना देता है। इस लेख में हमने आपको इस व्यंजन की एक सामान्य रेसिपी और अन्य संबंधित जानकारी प्रदान की है। तो अब आप बिना किसी समस्या के दाल मखनी बना सकते हैं और अपने परिवार और मित्रों को खुश कर सकते हैं |
People also ask :
Q-1 दाल मखनी में कौन सी दाल पड़ती है |
Ans-दाल मखनी बनाने के लिए आप साबुत उड़द की दाल का प्रयोग किया जाता है इसके अलावा दाल मखनी बनाने के लिए, राजमा और क्रीम की आवश्यकता पड़ती है |