रक्षाबंधन पर आए मेहमानों का दिल जीतने के लिए बनाएं : सोया चाप ,जाने सोया चाप रेसिपी | सोया चाप मसाला रेसिपी के बारे में
Soyabean Chaap Recipe| Soya Chaap Masala Recipe
Soya Chaap Recipe in Hindi : आज हम इस लेख में आपको Soya Chaap Recipe in Hindi और Soya Chaap Masala Recipe के बारे में बताने वाले हैं जिसे बनाना बहुत ही आसान है, सोयाबीन स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होती है | क्योंकि इसमें प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है,यह खाने में भी बहुत स्वादिष्ट होती है | सोयाबीन मैदा और सोयाबीन को भिगोकर उन्हें पीसकर आटे की तरह गूथकर बनाया जाता है |
और मसालों लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, टमाटर,प्याज, लहसुन का पेस्ट आदि को मिलाकर तैयार कर इसे बना लिया जाता है |इसलिए आप रक्षाबंधन पर आए मेहमानों को खुश करने के लिए सोयाबीन चाप बना सकते हैं | जिससे आप उनका दिल जीतने में कामयाब हो सकते हैं | वैसे तो सोयाबीन चाप कई तरीके से बनाए जाते हैं | जैसे- सोया चाप मसाला, सोया चाप करी | सोयाबीन चाप भिन्न प्रकार के मसालों का प्रयोग करके बनाई जाती है | इसका स्वाद बहुत ही लाजवाब होता है जिसे आप घर पर बहुत ही आसानी से बना सकते हैं और इसका आनंद ले सकते हैं |
सोया चाप मसाला | सोया चाप बनाने के लिए सामग्री
सोयाबीन चाप - 250 ग्राम
तेल - 5-6 बड़े चम्मच
प्याज - 2-3 बारीक कटी हुई
लहसुन का पेस्ट - 1 चम्मच
अदरक का पेस्ट - 1 चम्मच
हरी मिर्च - 3-4
लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटी चम्मच
धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
हल्दी पाउडर - 1/2चम्मच
चाप मसाला - 1 चम्मच
हर धनिया - बारीक कटा हुआ
नमक - स्वादानुसार
जीरा - 1 चम्मच
दही - 1/2कप
काली मिर्च - 4-5
सोया चाप बनाने की विधि -
सोया चाप बनाने के लिए सबसे पहले आप सोया को अच्छे से साफ करके उन्हें पानी से धो कर उन्हें निचोड़ लें और उन्हें स्टिक से बाहर निकाल ले |
उसके बाद उनसे आपको चौकों की मदद से काट ले और चाप को तलने के लिए गैस पर एक कढ़ाई रखें और उसमें 3-4 चम्मच तेल डालकर उसे अच्छे से गर्म कर
अब उसमें कटी हुई सोया चाप को तेल में तलने के लिए डाल दें और उन्हें जब तक तले जब तक वह सुनहरा और कुरकुरे होने ने लगे न हो जाए | उसके बाद उन्हें एक प्लेट में करके अलग रख दें |
एक कढ़ाई में 2-3 चम्मच तेल गरम करें और उसमें साबुत मसाला जैसे- जीरा, काली मिर्च, तेजपत्ता आदि को डाल कर अच्छे से भून, उसके बाद उसमें प्याज को डालें और उसके सुनहरा होने तक भूनें।
अब इसमें लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट डाल कर अच्छे से भून ले | और जब तक भूनें जब तक में सुनहरा ना हो जाए |
उसके बाद उसमें बारीक कटे हुए टमाटर को डालकर जब तक वह ने जब तक टमाटर नरम ना हो जाए उसके बाद टमाटर और लहसुन प्याज आदि मसाले को मिक्सी में अच्छे से पीस लें |
अब उसमें हरा मिर्च, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, गरम मसाला, और नमक डालें।और सभी मसाले में अच्छे से मिक्स कर ले
उसके बाद धीमी आंच पर इसमें दही को डाल दें , ध्यान रहे कि धीमी आंच होनी चाहिए वरना दही फट जाएगी |
और टमाटर की प्यूरी को सभी मसाले में अच्छे से मिक्स कर लें और इसे बीच-बीच में कलछी की मदद से चलाते रहे ताकि यह कढ़ाई में नीचे न लगे |
उसके बाद इसमें तली हुई सोया चाप को डाल दें और उन्हें मसाले में 2 मिनट में अच्छी तरह से मिक्स कर लें ताकि सभी मिर्च मसाले आपके अंदर तक लग सके |
अब इसमें अपने हिसाब के अनुसार पानी डालें और 15 मिनट तक ढककर धीमी आंच पर पकाएं | और 15 मिनट बाद गैस को बंद कर दें अब उसमें बारीक कटा हुआ हरा धनिया और चाप मसाला ऊपर से डाल दे |
इसके बाद इसमें कस्तूरी मेथी को हाथ से रगड़ कर डालें |
लो आपकी सोया चाप बनकर तैयार है आप इसे तंदूर की रोटी, चावल, बिरयानी के साथ पुलाव आदि के साथ दोपहर या शाम के खाने में सर्व कर सकते हैं |
सुझाव
सोया चाप बनाते समय एक बात का हमेशा ध्यान रखें कि जब ताजी और टाइट होने चाहिए जिससे कि बनाते समय वह पानी में घुल न पाए
सोया चाप बनाते समय आप अपने स्वाद के अनुसार मिर्च कम या ज्यादा डाल सकते हैं |
सोया चाप बनाते समय उन्हें मीडियम साइज में काट लें ताकि तलने में कोई परेशानी ना हो पाए |