छोले की सब्जी | पंजाबी छोले की विधि | चटपटे छोले बनाने की विधि इन हिंदी [Chole ki Sabji ,Panjabi Chole ki Vidhi,Chole Banane Ki Vidhi ]
Chole ki Sabji Recipe in Hindi : छोले की सब्जी ज्यादातर सभी लोगों को पसंद होती हैइसमें क्या बड़े और क्या छोटे सभी लोग इसे बड़े शौक से खाते हैं ,छोले की सब्जी आप घर पर तो बना लेते हैं पर बाजार जैसा स्वाद सब्जी में नहीं आ पाता है ऐसे में अगर आप बाजार से छोले की सब्जी लेकर आते हैं, तो वह बहुत महंगी पड़ती है |
आपकी इसी समस्या को दूर करने के लिए आज हम इस लेख में आपको Chole ki Sabji Recipe in Hindi के बारे में बताने वाले हैं जिसे आप फॉलो करके बहुत ही आसानी से बाजार जैसे छोले की सब्जी घर पर ही बना सकते हैं छोले की सब्जी जितनी दिखने में सुंदर लगती है उतनी ही खाने में भी बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैंआप इसे चावल नान रोटी पूरी आदि के साथ खा सकते हैं आइए जानते हैं कि छोले की सब्जी कैसे बनाई जाती है |
तैयारी में लगाने वाला समय – 20 मिनट
पकने में लगाने वाला समय – 25 मिनट
कितने लोगो के लिए - 2-3 लोगो के लिए
छोले की सब्जी | पंजाबी छोले की के लिए सब्जी सामग्री–
छोले की सब्जी | पंजाबी छोले बनाने की विधि
सबसे पहले आप छोलों को रात भर दुगुने पानी में एक बर्तन में ढककर फूलने के लिए रख दे |
अगली सुबह जब छोले फूल जाएं तब इन छोलों को कुकर में करके 3 गिलास पानी 1चम्मच नमक डालकर गैस पर रख दें और कुकर में 3-4 सीटी आने तक उबालें। अब चने अच्छी तरह उबल चुके हैं |
अब उन उबले हुए छोलों को कुकर से निकालकर किसी अलग बर्तन में कर ले |
उसके बाद एक कढ़ाई लें और उसमें तेल डाल कर तेल को अच्छे से गर्म कर ले अब उसमें जीरा अजवाइन तेजपत्ता डालें और उन्हें अच्छे से भून लें |
अब उसमें लहसुन का पेस्ट प्याज हरी मिर्च डाल कर अच्छे से भूने और जब तक जब तक प्याज सुनहरा ना हो जाए तब तक भूने |
अब उसमें कटा हुआ टमाटर डालें और इसमें धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक मसालों को डालकर तलें। सभी मसालों को अच्छे से मिलाएं।
और तब तक भूनें जब तक किनारों से तेल छुटने ना लगे। और गैस की आंच मीडियम ही रखें।
अब उबले हुए छोले को उस मसाले में डालें और अच्छे से मिलाएं। छोले को धीमी आंच पर 10-15 मिनट तक पकाएं ताकि सभी मसाले अच्छे से उसमें समा जाएं।
अब इसमें अपनी इच्छा अनुसार पानी डालकर हमे इसे और 10 मिनट तक पकाना है |
अब आपके छोले तैयार है ,छोले गरमा गरम होने पर उन्हें प्याज़ और हरे धनिये के साथ परोसें। आप इसे चावल, नान ,रोटी, पूरी आदि के साथ खा सकते हैं |
निष्कर्ष
हमने इस लेख में स्टेप बाय स्टेप छोले की सब्जी बनानी बताई है , आपकी छोले की सब्जी कैसी बनी कमेंट में जरूर बताना | और आप इस रेसिपी को ट्राई करने के बाद इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें |ऐसे ही मजेदार रेसिपी के जानने के लिए हमें फॉलो करना मत ना भूलें |