बेसन के लड्डू | बेसन के लड्डू रेसिपी इन हिंदी | बेसन के लड्डू कैसे बनते हैं | Besan Ke Laddu | Besan Laddu Recipe in Hindi | How To Make Besan Laddu
Besan Laddu Recipe in Hindi : आज हम इस लेख में Besan Laddu Recipe और Besan ke Laddu Kaise Bante Hai और इसे बनाने की विधि के बारे में जानेंगे | बेसन के लड्डू सभी भारतीय मिठाइयों में से एक है | यह भारत में काफी ज्यादा पसंद किए जाते हैं, इस मिठाई को आप किसी त्योहार, दीपावली और किसी भी फंक्शन में बना सकते हैं |
इन्हें बनाना बहुत ही आसान है इसके लिए आपको बाजार से खरीद कर लाने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप घर पर बेसन के लड्डू बहुत ही आसानी से बना सकते हैं | बेसन के लड्डू जितने देखने में सुंदर लगते हैं उतने ही खाने में भी बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं | यह बेसन, घी, काजू, बादाम आदि सामग्री के साथ तैयार किए जाते हैं | बच्चे हो या बड़े लोग सभी बेसन के लड्डू को खाना पसंद करते हैं |आइए जानते हैं कि बेसन के लड्डू कैसे बनाए जाते हैं और इसके लिए क्या-क्या सामग्री की आवश्यकता पड़ती है |
तैयारी का समय - 10 मिनट
पकाने का समय - 60 मिनट
कितने लोगों के लिए - 10 लोगों के लिए
कुल समय - 1 घंटा 10 मिनट
बेसन के लड्डू बनाने के लिए सामग्री
बेसन - 2 कप
घी - 1 कप
पिसी हुई चीनी - 2 कप
काजू - 1 टीस्पून
पिस्ता - 2 टीस्पून
इलायची पाउडर - 1/4 चम्मच
बादाम - बारीक कटे हुए
बेसन के लड्डू कैसे बनते हैं | बेसन के लड्डू बनाने की विधि
सबसे पहले आप एक पैन को मध्यम आंच पर गरम करें और उसमें 1/2 कप घी को डाल कर अच्छे से गर्म कर ले |
उसके बाद उसमें बेसन को डालें। और बेसन को घी अच्छे से मिक्स कर ले | और लगातार उसे चलाते हुए धीमी आंच पर ही लगभग 12-13 मिनट तक इसे सेकें बेसन को सुनहरा होने तक भूने | जब तक बेसन में अच्छी खुशबू और सुनहरा न हो जाए |
बेसन बनने के बाद गैस को बंद कर दें अब कड़ाई से बेसन को निकालकर अलग एक थाली में कर ले और उसे थाली में फैलाकर ठंडा होने के लिए रख दें |
उसके बाद बेसन में पिसी हुई चीनी और इलायची पाउडर को डाल दें और अच्छे से इन्हें बेसन में मिक्स कर ले | और इस बात का विशेष ध्यान रखें कि बेसन जब थोड़ा ठंडा हो जाए तब ही चीनी को मिलाएं |
अब इसमें बारीक कटे हुए काजू बादाम पिस्ता इन्हें भी बेसन में अच्छे से मिला ले आप इन सभी सामग्री को बेसन में अच्छे से मिला ले |
अब बेसन के लड्डू बनाने के लिए मिश्रण तैयार है |अब आप थोड़ा-थोड़ा बेसन के मिश्रण को लेकर दोनों हथेलियों की मदद से मिश्रण को गोल गोल घुमा कर लड्डू बना ले इस प्रकार सारे मिश्रण के लड्डू बना ले |
आप लड्डू को छोटे या बड़े अपने पसंद के अनुसार बना सकते हैं | अब लड्डू को सजाने के लिए इसमें बारीक कटे हुए बादाम पिस्ता को लड्डू के ऊपर चिपका दें इससे आप के लड्डू देखने में सुंदर लगेंगे और लड्डू के स्वाद को भी बढ़ाएंगे |
आप बेसन के लड्डू को एक डिब्बे में भरकर 10-15 दिन आराम से चला सकते हैं | लड्डू को डिब्बे में बढ़ने से आप लड्डू को काफी दिन तक खराब होने से बचा सकते हैं |
सुझाव
बेसन के लड्डू बनाने के लिए आप बेसन को मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए भूने , ताकि बेसन कढा़ई के तले पर न लगे |
आप ज्यादा गरम बेसन में बूरा न मिलाएं। बेसन के हल्का ठंडा होने पर ही बूरा मिलाएं क्योंकि गरम बेसन में बूरा मिक्स करने से बूरा मेल्ट हो जाता है।
People also ask :
Q-1 बेसन के लड्डू को आप कितने दिन तक स्टोर कर सकते हैं?
Ans- आप बेसन के लड्डू को एक डिब्बे में भरकर 10-15 दिन आराम से चला सकते हैं|
Q-2 क्या मैं इसमें ड्राय फ्रूट्स डाल सकता हूँ?
Ana- जी हां आप काजू बादाम पिसता के अलावा अन्य ड्राई फूड को भी लड्डू में डाल सकते हैं |
Q-3 लंबे समय तक लड्डू को कैसे सुरक्षित रख सकते हैं |
Ans-लंबे समय तक मिठाइयों को सुरक्षित रखने के लिए आप लड्डू को एक एयर बॉक्स में भरकर रख सकते हैं इससे आपके लड्डू ज्यादा समय तक चलेंगे और खराब भी नहीं होंगे |