मोतीचूर के लड्डू | मोतीचूर के लड्डू की रेसिपी | मोतीचूर के लड्डू कैसे बनते हैं | Motichur Ke Laddu | Motichur Ke Laddu | Motichur Ke Laddu Kaise Bante Hai
Motichur Laddu Recipe in hindi : अक्सर किसी शादी या दीपावली जैसे त्योहार पर हम बाजार से मोतीचूर के लड्डू खरीद कर लाते हैं | पर क्या आप जानते हैं कि आप मोतीचूर के लड्डू घर पर ही बना सकते हैं | जी हां ,आपने सही सुना इन्हें घर पर बनाना बहुत ही आसान है | इस लेख में हम आपको Motichur Laddu Kasie Bante Hai और Motichur Laddu Recipe in hindi के बारे में बताने वाले हैं |
मोतीचूर के लड्डू जितने देखने में सुंदर लगते हैं, उतने ही है खाने में ही बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं | यह लड्डू मुंह में जाते ही मलाई की तरह पिघल जाते हैं जिन्हें खाने में बहुत ही आनंद आता है | मोतीचूर के लड्डू को आप घर पर बहुत ही आसानी से बना सकते है ,मोतीचूर के लड्डू को बनाने में थोड़ा टाइम तो लगता है पर खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं | इस बार दीपावली और गणेश चतुर्थी पर गणेश जी को घर के बने हुए मोतीचूर के लड्डू का ही भोग लगाएं |आइए जानते हैं कि मोतीचूर के लड्डू कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए क्या-क्या सामग्री की आवश्यकता पड़ती है और इसकी विधि क्या है |
मोतीचूर के लड्डू बनाने के लिए सामग्री
बेसन - 200
चीनी - 250 ग्राम
देसी घी - 2-3चम्मच
इलायची पाउडर - 1/4टीस्पून
पिस्ता - 2 चम्मच
खरबूजे के बीज - 2 चम्मच
काजू - 10-12 बारीक कटे हुए
खाने वाला पीला कलर - 1 छोटी चम्मच
पानी - 1/2 कप
मोतीचूर के लड्डू कैसे बनते हैं | मोतीचूर के लड्डू बनाने की विधि
मोतीचूर के लड्डू बनाने के लिए पहले हमें मोतीचूर बनाना होगा | इसके लिए आपको चाहिए दो कप बेसन और खाने वाला पीला कलर को अच्छे से बेसन में मिक्स कर ले |
उसके बाद बेसन में धीरे-धीरे से पानी डालें और उसे चलाते रहें और ध्यान रहे कि इसमें गांठें न पढ़ पाए, क्योंकि अगर गांठें पड़ गई तो आपके लड्डू अच्छे नहीं बन पाएंगे |
अब इसमें काजू पिस्ता और खरबूजे के बीज को डालकर मिश्रण में अच्छे से मिक्स कर ले और बेसन का घोल तैयार कर लें |
उसके बाद बूंदी बनाने के लिए गैस पर एक कढ़ाई रखें और उसमें दो तीन चम्मच घी को डालकर तेज गैस परअच्छे से गर्म कर ले |
घी अच्छे से गर्म हो जाने पर उसमें मोतीचूर बूंदी झारा पे थोड़ा सा घोल डालकर उसे हल्का हल्का एक हाथ से दूसरे हाथ पर कढ़ाई में मारे, इससे आपकी बूंदी गिरने लगेंगे |
इसके बाद बूंदी को कुछ देर तक तले जब तक बूंदी से अच्छे से तल नहीं जाती, जब तक तले ,उसके बाद उन्हे किसी प्लेट में निकाल ले |
अब चासनी बनाने के लिए एक अलग से कढ़ाई ले, और उसे गैस पर रख देंऔर उसमें चीनी और पानी को डालेंगे | और चीनी में उबाल आने पर उसमें एक चुटकी खाने का कलर डाल दें |
और चीनी को धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक उसकी चासनी बनकर तैयार न हो जाए या फिर जब तक चीनी पूरी तरह से घुल न जाए | चासनी को दो तार की बनाएं उसके बाद गैस को बंद कर दें |
अब उसमें सारी तली हुई बूंदी ,काजू बारीक कटे हुए, पिस्ता और खरबूजे के बीज इलायची पाउडर को डाल दें और उन्हें चासनी में अच्छे से मिक्स कर लें |
उसके बाद गैस को बंद कर दें | बूंदी को चासनी में जब तक रहने दे जब तक वह चीनी की चासनी को पूरी तरह से सोख ना ले | ऐसे ही उसे 2-3 मिनट तक पकाये |
उसके बाद उसे कढ़ाई से निकालकर किसी प्लेट में रख लें और उसे 10 -15 मिनट के लिए ठंडा होने दें |
अब लड्डू के मिश्रण को थोड़ा-थोड़ा लेकर दोनों हाथों की मदद से लड्डू को गोल करके बनाएं ऐसे ही सारे लड्डू को बना ले |
लो आपके बूंदी के लड्डू बनकर तैयार हैं अब एक प्लेट में लड्डू को रखें और उनके ऊपर कटे हुए काजू पिस्ता को लगाकर लड्डू को सजाएं |
आप के लड्डू बनकर तैयार हैं आप इन्हें अपने दोस्तों और परिवार के साथ बैठकर लड्डू का आनंद ले |
सुझाव
बूंदी को तलने के लिए आप घी की जगह तेल या रिफाइंड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं |
आप काजू बादाम की जगह अपनी पसंद के ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल भी कर सकते हैं |