सांभर रेसिपी | सांभर रेसिपी इन हिंदी |साउथ इंडियन स्टाइल का सांभर बनाने की आसान रेसिपी
Sambar Recipe in Hindi | सांबर कैसे बनाये | सांबर बनाने का तरीका –
सांभर एक पॉपुलर दक्षिण भारतीय डिश है जिसे वेजिटेबल उपमा के साथ सर्व किया जाता है। यह डिश न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है। इस लेख में, हम आपको सांभर बनाने की सरल रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिसे आप आसानी से अपने घर पर बना सकते हैं।
सांभर रेसिपी को आप किसी भी समय खा सकते हैं | सांभर को विभिन्न प्रकार की दाल और मिर्च मसाला के साथ तैयार करके बनाई जाती है | जिसे आप चावल ,उपमा आदि के साथ सर्व कर सकते हैं |सांभर रेसिपी जितनी खाने में स्वादिष्ट होती है उतनी इसे बनाने में कम समय लगता है अगर आप भी रेस्टोरेंट जैसे सांभर रेसिपी खोज रहे हैं तो आज हम इस लेख में सांभर को कैसे बनाया जाता है और सांभर के लिए क्या-क्या सामग्री की आवश्यकता पड़ती है यह सब बताने वाले हैं आइए जानते हैं इनके बारे
सांभर बनाने के लिए सामग्री
सांभर बनाने की विधि
सांभर बनाने के लिए सबसे पहले आप अरहर की दाल को धोकर 1/2 घंटे पानी में भिगोकर रख लीजिए.
उसके बाद भीगी हुई दाल, हल्दी पाउडर, नमक को प्रेशर कुकर में डालकर उबालने के लिए गैस पर रख दें और उसमें 2 सिटी जरूर लगाएं |
उसके बाद दाल को चेक कीजिए कि वह गली है या नहीं फिर दाल को चमचे की मदद से अच्छे से मैश कर ले |
अब एक पैन को ले और इसमें सारी सब्जियों (फ्रेंच बींस, प्याज ,लौकी, गाजर आदि को पैन में डालकर इसमें 1/2 कप पानी डालकर सब्जियों को ढककर मध्यम आंच पर हल्की नरम होने तक पकने दीजिए |
और थोड़ी देर बाद सब्जियों को चैक कीजिए और जब तक पकाएं जब तक सब्जी नरम ना हो जाए |
इसके बाद अब एक पैन को अच्छे से गरम कीजिए और उसमें जीरा, और मेथी दाना, राई को डाल कर अच्छे से भूने और जब तक भूने जब तक वह हल्का सुनहरा ना हो जाए |
उसके बाद उसमें सभी मसालों (टमाटर प्याज , सरसों के दाने, साबुत धनिया, लाल मिर्च, काली मिर्च, इलायची आदि) को डालकर हल्का सुनहरा होने तक फ्राई करें मसाले को फ्राई करने के बाद उन सभी मसालों को एक प्लेट में निकाल कर मिक्सी की मदद से बारीक पीस लें |
सांभर बनाने का तरीका
सांबर बनाने के लिए एक बड़े बरतन को गरम कीजिए. इसमें 2 टेबल स्पून तेल को डाल कर अच्छे से गर्म कर ले | उसके बाद गरम तेल में सरसों, मेथी दाना डालकर हल्का सा भूनिए और इसके बाद, करी पत्ते, हल्दी पाउडर और पिसा हुआ मसाला डाल दीजिए |
और मसाले को जब तक पकाएं जब तक मसाले से तेल अलग होने ना लगे ,इसे मध्यम आंच पर बीच-बीच में चलाते हुए भून लीजिए |
जब टमाटर सुपर और तेल ऊपर आने लगे, तो सांभर मसाला, सांभर पाउडर, और प्रेशर कुकर में पकाई हुई दालों को डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
अब इसमें उबाली हुई सभी सब्जियों, मैश की हुई दाल, इमली का पेस्ट और नमक को डालकर और 2 कप पानी डालकर गैस पर धीमी आंच पर पकाएं |
अब सांबर में उबाल आने के बाद, सांबर को धीमी आंच पर 4 से 5 मिनिट और पकने दीजिए. 5 मिनिट बाद, सांबर बनकर तैयार हो गया है. इसमें हरा धनिया डालकर मिलाइए.
आप सांभर को गरमा गरम इडली, डोसा, चावल आदि के साथ सागर सर्व करें|
People also ask :
Q-1 सांभर बनाने में क्या-क्या समान लगता है ?
Ans- सांभर बनाने के लिए आपको अरहर की दाल लौकी राई फ्रेंच बींस सांभर मसाला इमली का पेस्ट लाल मिर्च लहसुन अदरक का पेस्ट नमक आदि सामग्री की जरूरत पड़ेगी सांभर को आप घर पर बहुत ही आसानी से बना सकते हैं