जन्माष्टमी के त्यौहार पर बनाएं खोए की बर्फी ,मावा की बर्फी बनाने का सबसे आसान तरीका
Khoya Burfi Recipe in Hindi : खोए की बर्फी एक मिठाई है जो विभिन्न शुभ अवसरों पर जैसे त्योहारों, शादी समारोह या खुशी के समय अक्सर खाई जाती हैं | खोए की बर्फी और मावे की बर्फी दोनों एक ही है यह मिठाई दूध और चीनी के साथ तैयार की जाती है | मिठाई का नाम सुनते ही हर व्यक्ति के मुंह में पानी आ ही जाता है, और बच्चों की तो यह मिठाई बहुत ही फेवरेट होती है | इस
मिठाई को आप घर पर बहुत ही आसानी से और कम समय में झटपट से तैयार कर सकते हैं | यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है इसके अलावा जब बात आए मीठा मुंह करने की तो खोया या मावा की बर्फी सबसे बेस्ट उपाय होती है |वैसे तो मावे से बहुत सी चीजों को तैयार करा जा सकता है पर हमने यहां सिर्फ मावा या खोए की बर्फी के बारे में बात की है खोए की बर्फी का स्वाद बहुत ही अलग होता है जिसे आप घर पर बहुत याद आने से बना सकते हैं और घर बैठे बाजार जैसी खोए की बर्फी घर पर ही बना सकते हैं |
तैयारी का समय: 5 मिनट
पकाने का समय: 20 मिनट
कुल समय - 25 मिनट
मावा बर्फी | खोया बर्फी बनाने के लिए सामग्री
मावा या खोए की बर्फी बनाने की विधि
मावा या खोए की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले आप गैस पर कढ़ाई को रखें और उसमें घी डालकर घी को अच्छे से गर्म कर ले |
उसके बाद उसमें खोए को डालकर धीमी आंच परअच्छी तरह से पकाते रहें, और उसे बीच में बार-बार छलने के साथ चलाते रहें ताकि मावा नीचे कढ़ाई में न लगे और जब तक भूने जब तक खोया गहरा सुनहरा ना हो जाए।
अब इसमें चीनी, इलायची पाउडर और चीनी के हिसाब के अनुसार उसमें 1/4 कप पानी को डालकर धीमी आंच पर चलाते हुए पकाते रहिए |
और चीनी को खोए के साथ अच्छे से आपस में मिक्स कर लें ताकि मिठाई अच्छे से जम सके |
उसके बाद चीनी और मावे को जब तक पकाएं जब तक वह चासनी गाड़ी न हो जाए ,और चीनी की बूरा ना बन जाए ,जब तक पकाएं और बीच-बीच में चलाते रहे |
अच्छी तरह से खोया और चीनी को मिलाने के बाद, गैस को बंद कर दें। अब बर्फी का मिश्रण बनकर तैयार है |
उसके बाद तैयार मिश्रण को एक प्लेट या थाली में ढलकर बर्फी की आकृति में दबा दें।ऊपर से बर्फी पर कटा हुआ बादाम या पिस्ता छिड़कें और उसे ठंडा होने दें।
मिश्रण ठंडा होने के बाद चाकू की मदद से इसे अपने अनुसार मिठाई के आकार में काट लें |
लो खोए की बर्फी बन कर तैयार है अब इन मिठाइयों को अपने दोस्तों और मेहमानों के साथ परोसे |
सुझाव
खोए की बर्फी बनाने के लिए आप ताजे खोए का उपयोग करें क्योंकि अगर खोया ताजी ने और तो आप की बर्फी ज्यादा समय तक नहीं चल पाएंगे और मैं मैं उनमें महक हो जाएगी |
चाशनी बनने के बाद इसको ठंडा होने दे ताकि मिठाई को काटते समय कोई परेशानी ना आए |
अगर आप की चासनी में तार नहीं बन रहा है तो ऐसे में आप बूरा मावा के हल्के गर्म रह जाने पर बूरा मिलाकर बर्फी जमा सकते हैं |
खोया और मावे की बर्फी बनाने के लिए आप अपने अनुसार ड्राई फूड का इस्तेमाल भी कर सकते हैं |
बर्फी बनाने के लिए चासनी का गाढ़ा होना बहुत आवश्यक है क्योंकि अगर चासनी गाड़ी नहीं हुई है तो आप की बर्फी जमेगी नहीं |