Kaju Katli Recipe In Hindi : आज हम इस में आपको kaju katle Recipe in Hindi और काजू कतली को कैसे बनाया जाता है | यह बताने वाले हैं काजू कतली को बनाना बहुत ही आसान है आप इसे घर पर बहुत ही आसानी से बना सकते हैं काजू कतली एक मिठाई है जिसे काजू की बर्फी भी कहा जाता है | यह मिठाई देखने में बहुत ही चिकनी और पतली होती है और इसे काजू चीनी, घी आदि सामग्रियों से बनाया जाता है |
यह मिठाई जितनी देखने में सुंदर लगती है उतनी ही खाने में भी बहुत ही स्वादिष्ट लगती हैं जो मुंह में जाते ही पिघल जाती है यह मिठाई सभी मिठाइयों की तरह हर भारतीय के मन को लुभाती है आप इस मिठाई को किसी भी त्योहार या शादी, फंक्शन के समय बना सकते हैं | और अपने दोस्तों के साथ इस मिठाई का आनंद ले सकते हैं | काजू कतली एक पौष्टिक और स्वादिष्ट मिठाई है, जो भारतीय रसोई में बहुत प्रिय है। इसका स्वाद मिठास और काजू की खास खुशबू से भरपूर होता है | आइए जानते हैं कि काजू कतली को कैसे बनाया जाता है और इसमें क्या-क्या सामग्री की आवश्यकता पड़ती है |
तैयारी समय - 10 मिनट
पकाने का समय - 20 मिनट
कितने लोगों के लिए - 4 लोगों के लिए
काजू कतली ( काजू की बर्फी ) के लिए सामग्री
काजू - 2 कप
चीनी - 1 कप
घी - 1/2 कप
इलायची पाउडर - 1 छोटी चम्मच
पानी - 1/2 कप
चांदी का वर्क - थोड़ा सा सजावट के लिए
काजू कतली ( काजू की बर्फी ) बनाने की विधि ) बनाने की विधि
सबसे पहले आप काजू को एक मिक्सर ग्राइंडर में बारीक पीस लें। काजू को पीसकर मुलायम पाउडर बना लें |
अब एक कढ़ाई में चीनी और पानी को मिलाकर उबालें। और जब तक चलाएं जब तक उसकी गाढ़ा चासनी न बन जाए और बीच-बीच में चलाते रहें | और एक तार की चाशनी बनाएं |
इसके बाद इसमें काजू का पाउडर और इलायची पाउडर को डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
और उस मिश्रण को मध्यम आंच पर हिलाते रहें, जब तक कि मिश्रण पैन के किनारे न छोड़ दे और आटे जैसा पेस्ट न बन जाए।
अब गैस को बंद कर दें, उसके बाद इस मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख दें |अब एक थाली ले ले और उसके चारों के किनारों पर घी को लगा ले |
उसके बाद काजू कतली मिश्रण को एक थाली या प्लेट में बेलन की मदद से पतली लाइन में बेल लीजिए और इसे ठंडा होने दीजिए।
अगर मिश्रण टाइट है तो उसमें दूध की कुछ बूंदों को भी डाल सकते हैं अब मिश्रण को 1/3 इंच मोटे गोल आकार में बेल ले |
उसके बाद काजू की कतली पर आप सोने के वर्क से सजा ले, इससे आपकी मिठाई दिखने में सुंदर लगेगी और उसका स्वाद भी बढ़ेगा |
और इस मिश्रण को चाकू की मदद से चौकोर मिठाई के आकार में काट लें | और उन्हें ठंडा होने के लिए रख दें |
लो आपकी काजू कतली या काजू की बर्फी बनकर तैयार है, आप इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करके मिठाई का आनंद ले सकते हैं |
काजू कतली को ठंडा होने के बाद आप इसे एक बंद डिब्बे में रखकर स्टोर करें। और जवाब का मन करें तब काजू कतली को खा सकते हैं |
सुझाव
काजू की कतली बनाने के लिए चीनी की सिर्फ एक तार की चाशनी ही बनाएं |
अगर काजू का पेस्ट गाढ़ा हो तो उसमें दो बूंद दूध की डाल लें और उसे आटे की तरह गुथ ले |
काजू की कतली को इतना भी मत पकाओ कि उसका मिश्रण बिल्कुल गाढ़ा हो जाए, क्योंकि काजू की कतली बनने के बाद बहुत टाइट हो जाती हैं |
काजू की कतली को आप फ्रिज में रखकर 1 सप्ताह तक चला सकते हैं |
People also ask :
Q-1 काजू कतली में क्या-क्या डाला जाता है ?
Ans-काजू कतली बनाने के लिए आप काजू एक कप काजू , डेढ़ कप चीनी ,घी इलायची पाउडर आदि सामग्री की आवश्यकता पड़ती है |
Q-2 काजू कतली कितने तक खराब नहीं होती है ?
Ans- अगर आप काजू कतली को किसी ठंडे स्थान जैसे कि फ्रीज में रखते हैं तो आपकी मिठाई 1 सप्ताह तक चल सकती हैं |
Q-3 काजू कतली को कितने समय तक पकाने की आवश्यकता होती है?
Ans-काजू के पाउडर को आप चीनी के शीरे में अच्छी तरह से मिलाने के बाद लगभग 10-15 मिनट तक पकाना होता है।