जन्माष्टमी के त्यौहार पर बनाएं लौकी की बर्फी | लौकी की बर्फी रेसिपी | लौकी की बर्फी बनाने की विधि
आज हम इस लेख में आपको लौकी की बर्फी बनाने की विधि और लौकी की बर्फी कैसे बनाई जाती है यह बताने वाले हैं लौकी की बर्फी को घर पर बनाना बहुत ही आसान है लौकी की बर्फी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है | यह जितनी देखने में अच्छी लगती है, उतनी खाने में भी बहुत स्वादिष्ट लगती है आप इस मिठाई को किसी भी त्योहार और किसी भी समय पर बना सकते हैं |
लौकी की बर्फी बनाने के लिए दूध या मावा, लौकी ,चीनी आदि सामग्री की आवश्यकता पड़ती है जिनसे यह मिठाई बनकर तैयार होती हैं | मिठाई खाने के लिए आपको बाजार जाने की जरूरत नहीं है आप हलवाई जैसी मिठाई अपने घर पर ही बना आ सकते हैं | मिठाई को वैसे तो अनेक तरीकों से बनाई जा सकती हैं| पर हमने इस लेख में लौकी की बर्फी बनाने की बात की है | आइए जानते हैं कि लौकी की बर्फी को आप घर पर कैसे बना सकते हैं और इसके लिए आपको क्या-क्या सामग्री की आवश्यकता पड़ेगी इसके बारे में
लौकी की बर्फी बनाने के लिए सामग्री
मावा या खोया - 250ग्राम
चीनी - 300ग्राम
लौकी - 1 किलोग्राम
काजू - 1/2 कप
बादाम - 8-9
इलायची - 6-7
घी - 1/4 कप
लौकी की बर्फी बनाने की विधि
सबसे पहले आप लौकी को छीलकर कद्दूकस कर लें और इसे एक छलन में डालकर सारे पानी को निचोड़ कर निकाल दें। और लौकी को अच्छे से साफ करें ताकि कोई भी पानी बचा न रहे।
उसके बाद एक पैन में घी गरम करें और इसमें कद्दूकस किया हुआ लौकी डालें। लौकी को मध्यम आंच पर भूनें और उसका पानी पूरी तरह से खत्म हो जाए जब तक पकाएं |
और लौकी को नरम होने तक 5 मिनट तक पकने दीजिये. इस बात का अवश्य ध्यान रखें कि लौकी जले नहीं इसलिए बीच-बीच में चलाते रहें |
अब इसमें इलायची, बादाम, काजू को भी डाल दें और पूरे लौकी में अच्छे से मिक्स कर ले |
उसके बाद लौकी में चीनी और 2 कप दूध को डालकर अच्छे से मिला लीजिए चीनी पूरी तरह से पिघलने तक अच्छी तरह से मिलाएं।
चीनी डालने के बाद लौकी में बहुत सारा पानी निकाल आता है इसलिए जब तक पकाएं जब तक लौकी का सारा पानी खत्म ना जाए |
अब लौकी में कद्दूकस किया हुआ खोया को डालकर अच्छे से चलाएं और उसमें बाकी बचे हुए बारीक कटे हुए काजू, बादाम और घी को भी डाल दें | और धीमी आंच पर चलाते हुए जब तक पकाएं जब तक मिश्रण गाढ़ा ना हो जाए |
अब थोड़ा सा घी को थाली के किनारों पर लगाकर उसमें तैयार की गई चासनी को एक समान थाली में डाल दें | और उसे कुछ समय के लिए ठंडा होने के लिए रख दें |
ऊपर से इलायची पाउडर से सजाकर बर्फी को ठंडा होने दें। फिर बर्फी को कटने के लिए छोटे-छोटे पिस्ता और बादाम से सजाएं।
अब चाकू की मदद से बर्फी को मिठाई के आकार में काट लें |और उन्हें ठंडा होने के लिए रख दें |
लो आपकी लौकी की बर्फी बंद कर तैयार हैं आप ही ने अपने मेहमानों और दोस्तों के साथ बर्फी का आनंद ले |
People also ask :
Q-1 लौकी की बर्फी को थाली में फैलाने से पहले क्या लगाते हैं ?
Ans- लौकी की बर्फी को थाली में फैलाने से पहले थाली के सारे किनारों पर घी लगाया जाता है जिससे मिठाई को उठाने में आसानी होती है और स्वाद भी बढ़ता है |