आलू गोभी की सब्जी | आलू गोभी की सब्जी रेस्टोरेंट स्टाइल | आलू गोभी की सब्जी कैसे बनती है
Aloo Gobhi Ki Sabji Recipe in Hindi : आज हम इस लेख में आपको आलू गोभी की सब्जी की रेसिपी और आलू गोभी की सब्जी कैसे बनती है यह बताने वाले हैं वैसे तो आलू की सब्जी हर भारतीय को काफी ज्यादा पसंद होती है |यह सब्जी हर शादी या पार्टी में या किसी शुभ अवसर पर देखने को मिलती है,यह सब्जी जितनी देखने में सुंदर लगती है उतने ही खाने में भी बहुत स्वादिष्ट लगती है | यह सब्जी और छोटे बड़े लोगों को काफी ज्यादा पसंद होती है,वैसे घर पर तो अपने आलू की आलू गोभी की सब्जी खाई होगी |
.jpg)
Aloo Gobhi Ki Sabji Recipe in Hindi : आज हम कुछ रेस्टोरेंट स्टाइल में आपको आलू गोभी की सब्जी के बारे में बताने वाले हैं | अक्सर लोग इसे खाने के लिए बाहर किसी रेस्टोरेंट में जाते हैं, क्योंकि रेस्टोरेंट वाला स्वाद घर की सब्जी में नहीं आ पाता है इसलिए वह बाहर खाने जाते हैं पर आज हम इस रेसिपी के माध्यम से आपको रेस्टोरेंट वाला स्वाद घर पर ही आलू गोभी की सब्जी में देखने को मिलने वाला है आलू गोभी की सब्जी बहुत ही आसानी से बन जाती है वह भी कम टाइम में आलू गोभी की सब्जी बनाने का बहुत आसान तरीका बताने वाले हैं | आईए जानते हैं कि आलू गोभी की सब्जी कैसे बनाई जाती है और इसमें क्या-क्या सामग्रीकी आवश्यकता होती है
आलू-गोभी की सब्जी बनाने के लिए सामग्री
आलू- 3 (300 ग्राम)
फूलगोभी- 300 ग्राम
हल्दी पाउडर- ½ छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- ½ छोटी चम्मच
टमाटर- 2 (200 ग्राम)
हरी मिर्च- 2
तेल- 3 चम्मच
हरा धनिया- 2 से 3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
जीरा- 1 छोटी चम्मच
हींग- ½ पिंच
धनिया पाउडर- 1 छोटी चम्मच
साबुत गरम मसाले- 2 तेजपत्ते, 4 लौंग, 10 से 12 काली मिर्च
अदरक- 1/2 इंच टुकड़ा
गरम मसाला- 2/1 छोटी चम्मच से कम
नमक- 1 छोटी चम्मच से ज्यादा या स्वादानुसार
अदरक- ½ इंच टुकड़ा
आलू गोभी की सब्जी कैसे बनती है | आलू गोभी की सब्जी बनाने की विधि
आलू गोभी की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले आप आलू का छिलका उतार कर अलग रख दें, उसके बाद गोभी को भी साफ कर ले ,उसके बाद आलू और गोभी को साफ पानी से धो ले |
इसके बाद टमाटर के भी टुकड़े काट लें. अब मिक्सर की मदद से कटे टमाटर, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट तैयार कर लें |
अब एक कढ़ाई में 2-3 चम्मच तेल गरम करें. तेल गरम होने पर 1 चम्मच जीरा डालकर उसे अच्छे से भूनें |
उसके बाद उसमें कटे आलू, फूलगोभी, हल्दी पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर सब्जी को 2 मिनट तक चलाते हुए फ्राई करें. इसके बाद सब्जी को ढककर 5 मिनट तक पकने दें |
आलू गोभी को नरम होने तक बीच-बीच में चलते रहे ताकि सब्जी नीचे लगकर जले नहीं |
उसके बाद गोभी को चेक करें कि वह अच्छे से गल गर्ई है या नहीं, और उसे नरम होने में 5-6 मिनट का समय लगता है तब तक सब्जी को पकाए |
उसके बाद एक पेन में 2 चम्मच तेल गरमकर ले और उसमें 1चम्मच जीरा डालकर जीरे को अच्छे से चटकने दे |
अब उसमें हींग, तेजपत्ते, लौंग और काली मिर्च डालकर मसाले को अच्छे से भून लीजिए
उसके बाद उसमें प्याज, अदरक,हरी मिर्च और लहसुन का बना हुआ पेस्ट को डालकर सुनहरा होने तक भूनें.
अब उसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर,गरम मसाला,और और नमक को डालकर पेस्ट में अच्छे से मिक्स कर ले और मसाले को 2 मिनट तक भूनें, जब तक भूनें जब तक मसाले से तेल अलग होने लगे और इसे बीच-बीच में चैक करते रहें |
अब उसे मसाले में ½ कप पानी को डालकर उबाल आने तक पकाए फिर उसमें हरा धनियागरम मसालाडालेंऔर उसे मसाले में अच्छे से मिक्सकर ले |
अब उस मसाले में तले हुए आलू और गोभी को डालकर सब्जी को ढककर धीमी आंच पर 3 से 4 मिनिट पकने दीजिए. 4 मिनिट बाद, सब्जी बनकर तैयार है. इसे बनने में 20 मिनिट का समय लगता है |
आपकी रेस्टोरेंट स्टाइल में गोभी की सब्जी बनकर के तैयार है, इसे किसी बर्तन में निकाल कर हरे धनिए के साथ गार्निश कीजिए. गोभी आलू की गरमा गरम सब्जी परांठे, नान, चपाती या चावल के साथ परोसिये और खाइये। यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक सब्जी है जो आपके परिवार को पसंद आएगी।
निष्कर्ष
इस लेख में हमने आलू गोभी की सब्जीऔर आलू गोभीकी रेसिपी इन हिंदी के बारे में बताएं वह भी रेस्टोरेंट स्टाइल में |आशा है कि आपको यह रेसिपीअच्छी लगी होगीअगर आपको यह रेसिपी पसंद आई है तो कमेंट में जरूर बताएं कि आपकी आलू की आलू गोभी की सब्जी कैसे बनी |