कटहल की सब्जी | कटहल की सब्जी रेसिपी | कटहल की सब्जी कैसे बनती है Kathal Ki Sabji |Kathal Ki Sabji Recipe in Hindi | How To Make Kathal
Kathal Ki Sabji Recipe in Hindi : आज हम इस लेख में आपको “कटहल की सब्जी की रेसिपी और कटहल की सब्जी कैसे बनती” है यह बताने वाले हैं कटहल की सब्जी, जिसे कटहल करी के नाम से भी जाना जाता है |भारत में यह एक लोकप्रिय शाकाहारी व्यंजन है। यह अपने अनूठे स्वाद और खाना पकाने में बहुमुखी प्रतिभा के लिए जाना जाता है। अपने भरपूर स्वाद और सुगंधित मसालों के लिए यह मशहूरहै भारतीय व्यंजन खाने के शौकीनों के लिए बहुत ही पसंदीदा लोगों के लिए है |
यह सब्जी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है पर इसे बनानाबहुत ही आसान है पर कुछ लोग इसे बहुत ही मुश्किल काम समझते हैं यह सब्जी बनाने में थोड़ा टाइम तो लगता है पर खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है | यह सब्जी हर छोटे और बड़े लोगों को काफी पसंद आती है इसलिए कई बार हमें इस शादी पार्टी में अक्सर देखने को मिलती है | यह सब्जी देखने में कम अच्छी लगती है पर इसका स्वाद बहुत ही लाजवाब होता है इसे बनाने के लिए बहुत से मिर्च मसाला की आवश्यकता पड़ती है कटहल की सब्जी मसाले की ग्रेवी के साथ बनाए जाती है | इसलिए आज हम इस लेख में आपको कटहल की सब्जी बनाने का बहुत ही आसान तरीका बताने वाले हैं |आईए जानते हैं कटहल की सब्जी की रेसिपी और इसके लिए क्या-क्या सामग्री की आवश्यकता पड़ती है | इसके बारे में
कुल समय 1 घंटा 10 मिनट
तैयारी का समय 10 मिनट
कितने लोगों के लिए 4 लोगों के लिए
पकाने का समय 1 घंटा
कटहल की सब्जी के लिए सामग्री (Ingredients of Kathal Ki Sabji Recipe )
कटहल - 500ग्राम
प्याज - 2-3 बारीक कटी हुई
लहसुनका पेस्ट - 2चम्मच
टमाटर - 2 बारीक कटा हुआ
लाल मिर्च पाउडर - 1चम्मच
धनिया पाउडर - 1/2चम्मच
हल्दी पाउडर - 1/2चम्मच
अदरक का पेस्ट - 2 टीस्पून
कटहल की सब्जीकैसे बनती है | कटहल की सब्जी बनाने की विधि
सबसे पहलेआप एक कटहल ले लें और उसके छिलके हटाने के लिए एक चाकू और थोड़ा सा सरसों का तेल कटोरी में ले ले |
उसके बाद उस सरसों का तेल को चाकू और अपने दोनों हाथों परअच्छे से लगा ले , ताकि कटहल में निकलने वाला सफे चिपचिपा पदार्थ हाथों में ने चुपके और कटहल का छिलका आसानी हट सके | और बीच-बीच में अपने हाथों और चाकू पर सरसों का तेल लगाते रहे |
अब चले हुए कटहल को छोटे टुकड़ों में काटकर उसे पानी से धोकर धोखा अलग किसी अलग बर्तन में रख ले |
उसके बाद एक कढ़ाईले और उसे गैस पर रखकर उसमें एक बड़ा चम्मच तेल डालें और तेल को अच्छे से गर्म कर लेउसके बाद उसमें छोटे-छोटे टुकड़ों में कटी हुई सारी कटहल को डालकर 2 मिनट तक उसेअच्छे से तले |
आप इस तली हुई सारी कटहल को किसी अलग बर्तन में निकाल कर अलग रख ले |
अब उसे कढ़ाई में 2 बड़े चम्मच तेल डालें और उसे अच्छे से गर्म कर ले.और उसमें एक चम्मच जीरा डालें और जीरा के चटकने तक उसे अच्छे से भून ले | उसके बाद उसमें लौंग, इलायची, दालचीनी को डालें और उन्हें अच्छे से तेल मेंअच्छे से तलने दे |
अब इसमें लहसुन का पेस्ट और अदरक का पेस्ट हरी मिर्च को डालें औरअच्छे से सुनहरा होने तक भूने | लहसुन , कटी प्याज ,हरी मिर्च को डालें और इन्हें प्याज के सुनहरा होने तक भूनते रहे ||
उसके बाद इसमें लाल मिर्च, धनिया पाउडर ,हल्दी पाउडर ,हल्का सा गरम मसाला ,टमाटरआदि सभी मसाले को डाल दें औजैसेलाल मिर्चधनिया पाउडरर उन्हें अच्छे से चलाएं जब तक कटहल किनारे अपना तेल ना छोड़ दे |
अब इसमें फ्राई करी हुई कटहल और अपने स्वाद के अनुसार नमक को डालकर कटहल को मसाले में अच्छे से मिक्स कर दे |
अब कढ़ाई को ढककर के 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें, जब तक कटहल और टमाटर पक जाएं। बीच-बीच में चलते रहें और जरूरी होने पर थोड़ी-सी पानी डालें |
जब कटहल और टमाटर पूरी तरह से पक जाएं, तो आपकी कटहल की सब्जी बनकर तैयार है।
आप इस कटहल की सब्जी बनने के बाद इसे हरा धनिया बड़ी कटा हुआको सब्जी में डालें और पूरी सब्जी को अच्छे से चला दे |
आप कटहल की सब्जी को चावल या रोटी के साथ परोसें और उसका स्वाद उठाएं!
ध्यान रखने योग्य बातें
कटहल की सब्जी बनाते समय इस बात का हमेशा ध्यान रखना किअपने हाथों और दाग ऊपर सरसों का तेल लगाकर ही कटहल को काटे |इससे यह छिलका बहुत ही आसानी से उतर जाएगा |
कटहल की सब्जी बनाते समय धीमी आंच पर कटहल को तले | वरना कटहल जलने के कारण कटहल में कोई स्वाद नहीं आएगा |