खमन ढोकला रेसिपी | बेसन ढोकला रेसिपी | घर पर ढोकला कैसे बनाएं
(खमन ढोकला रेसिपी ) Khamn Dhokla Recipe in Hindi :आज हम इस लेख में आपको खमन ढोकला रेसिपी और बेसन ढोकला रेसिपी के बारे में बताने वाले हैं |जिसे आप घर पर बहुत ही आसानी से बना सकते हैं | वैसे तो ढोकला कई प्रकार से बनाया जाता है जैसे बेसन ढोकला, रवा ढोकला, खट्टा ढोकला, पनीर ढोकला, झटपट ढोकला. रवा ढोकला और झटपट ढोकला | पर आज हमने खमन ढोकला के बारे में बताया है |
यह व्यंजन गुजरात का सबसे फेमस डिश है | ढोकला एक लोकप्रिय गुजराती व्यंजन जिसका आनंद दिन के किसी भी समय लिया जा सकता है। यह व्यंजन बेसन या चने के आटे से बनाया जाता है , जिसे गुजराती में खमन ढोकला के नाम से जाना जाता है |
जिसे छोटे बच्चों से लेकर बड़े लोग भी इसे खाने के शौकीन होते हैं | इस रेसिपी कोआप ब्रेकफास्ट में बना सकते हैं | इस रेसिपी के माध्यम से आप घर पर ढोकला बहुत ही आसानी से स्पंजी और मुलायम ढोकला बना सकते हैं | अगर आपने यह ढोकला एक बार खा लिया तो आप दोबारा इसके खाने के शौकीन हो जाएंगे | खमन ढोकला कम तेल में बनने वाली डिश है,इसलिए हम आपको ढोकला बनाने का सबसे आसान तरीका बनाने बताने वाले हैं |आईए जानते हैं कि खमन ढोकला घर पर कैसे बनाते हैं | और खमन ढोकला रेसिपी के बारे में
तैयारी का समय - 5 मिनट
पकाने का समय - 15 मिनट
कितने लोगों के लिए - 4 लोगों के लिए
खमन ढोकला | बेसन ढोकला बनाने के लिए सामग्री
बेसन - 2 कप
सूजी - 1/4 कप
नींबू का रस - 2 चम्मच
ईनो साल्ट - 1/2छोटी चम्मच
हरी मिर्च का पेस्ट 2चम्मच
अदरक का पेस्ट - 1 चम्मच
दही - 1/4कप
नमक - स्वादअनुसार
पानी - 3/4कप
हल्दीपाउडर - 1/3चम्मच
तेल - 1/4कप
तड़के के लिए सामग्री
तेल - 2चम्मच
नमक - 1/4छोटीचम्मच
नींबूका रस - 1चम्मच
हरा धनिया - 1चम्मच
हरी मिर्च - 2-3 बारीक कटी हुई
चीनी - 1 छोटी चम्मच
राई - 1 चम्मच
जीरा - 1 चम्मच
खमन ढोकला और बेसन ढोकला बनाने की विधि - How To Make Dhokla at Home
ढोकला बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बाउल में बेसन को छलनी की मदद से छान ले |
उसके बाद एक बाउल में बेसन, सूजी, दही, नमक, हल्दी पाउडर, अदरक-लहसुन का पेस्ट, नीबू का रस, इनो, इंग, और तेल को अच्छे से मिला ले |
उसके बाद उसमें धीरे-धीरे पानी डालते हुए रहे, चलाते ढोकला ताकि गुठली न पड़े
उसके बाद बेसन के घोल को कम से कम 15 मिनट के लिए आराम से ढककर रखें।
उसके बाद एक बड़ा बर्तन ले और उसमें 2-3 कप पानी को डाल दें और उसे गैस पर धीमी आंच पर रख दे |अब एक और बर्तन ले जिस परआप ढोकले ढोकला बनाने वाले हैंउसे बर्तन को 5 मिनट तक अच्छे से गर्म कर ले |
अब एक स्टैंड ले और उसे ढोकला बनाने वाले बर्तन के ऊपर रख दे,अब एक थाली ले और उसमें एक चम्मच तेल को उसके चारों किनारे पर लगा दे |
उसके बाद इन थाली को उसे स्टैंड के ऊपर रख दे (थाली ऐसी होनी चाहिए जो उसे बर्तन के अंदर आसानी से आ सके) उसे मध्यम आंच पर 10 से 15 मिनट तक भाप की मदद से पकने दें |
उसके बाद ढोकला को चाकू की मदद से चेक करें इसके लिए चाकू की नोक ढोकला में डालें अगर चाकू ढोकला में चिपक रहा है तो अभी वह ढोकलाअच्छे से पका नहीं है और उसे पकाए |
बेसन का ढोकला बन गया है | अब आप गैस को बंद कर दे, और उसे चाकू की मदद से निकाल कर किसी अलग बर्तन में ठंडा होने के लिए रख ले | उसके बाद उसे अपनी मनपसंद के आकार में चाकू की मदद से काट ले |
तड़का लगाना
आप तड़का लगाने के लिए एक कढाई ले और उसमें दो चम्मच तेल डालकर उसे अच्छे से गर्म कर ले | उसके बाद उसमें राई और हींग को डालकर उन्हें अच्छे से भून ले |
जब यह तड़कने लगें तो जीरा, तिल, कड़ी पत्ता और हरी मिर्च डालकर कुछ सेकंड के लिए भूनें. अब 1/2 कप पानी,नमक और चीनी डालें. उसे उबालने रख दें |
उबाल आने पर गैस बन्द कर दीजिये, और उसमें नीबू का रस मिला दीजिय |उसके बाद उस तड़के को चम्मच से ढोकले के ऊपर सभी जगह डालिये |
अब इस ढोकले को हरे धनिया से सजाकर हरी चटनी या टमाटर की चटनी के साथ परोसें।
बेसन का ढोकला बनकर तैयार है |
ध्यान रखने योग्य बातें
अगर बेसन का घोल अधिक पतला या अधिक गाढ़ा होगा तो ढोकला स्पंजी नहीं बनेगा |
ढोकला बनाते समय इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि ढोकले बनाने वाले बर्तन को अच्छे से गर्म कर ले |
अगर आप ईनो साल्ट डालकर आप मिश्रण को ज्यादा देर तक चमचे से चलाते रहेंगे, एअर बबल निकल जाने के कारण ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा |
People also ask :
Q-1 ढोकला बनाने में क्या-क्या लगता है ?
Ans- ढोकला बनाने के लिए सामग्री-
बेसन - 2 कप
सूजी - 1/4 कप
नींबू का रस - 2 चम्मच
ईनो साल्ट - 1/2छोटी चम्मच
हरी मिर्च का पेस्ट 2चम्मच
अदरक का पेस्ट - 1 चम्मच
दही - 1/4कप
नमक - स्वादअनुसार
पानी - 3/4कप
हल्दीपाउडर - 1/3चम्मच
तेल - 1/4कप
Q-2 ढोकला बेसन से बनता हैं ?
Ans- ढोकला एक लोकप्रिय गुजराती व्यंजन जिसका आनंद दिन के किसी भी समय लिया जा सकता है। यह व्यंजन बेसन या चने के आटे से बनाया जाता है , जिसे गुजराती में खमन ढोकला के नाम से जाना जाता है |