इस नवरात्रि होगा कुछ स्पेशल जब घर में बनेगी कुट्टू के आटे की अनोखी पकौड़ी
Kuttu Pakora Recipe in Hindi : आज इस लेख में हम आपको व्रत में बनाए जाने वाली कुट्टू के आटा की पकौड़ी रेसिपी इन हिंदी और कुट्टू के आटे का पकौड़ी कैसे बनती है यह बताने वाले हैं ,जो हिंदू धर्म में होने वाले नवरात्रि व्रत में लोग उपवास के समय खाते हैं |
कुट्टू के आटे को इंग्लिश में Buckwheat कहा जाता है.गेहूं से रोजमर्रा का आटा तैयार किया जाता है| कुट्टू पकौड़े को फलाहारी पकौड़ा या व्रत का पकौड़ा भी कहा जाता है | अक्सर ज्यादातर लोग नवरात्रि उपवास के समय कुट्टू के आटे की पकोड़े बनाते हैं जो आसानी से पच जाते हैं |कुट्टू का आटा या कुट्टू का आटा नवरात्र के दौरान उपवास करने वाले लोगों के लोकप्रिय खाद्य सामग्रियों में से एक है | कुट्टू के आटे के पकोड़े आलू, हरी मिर्च, तेल से बनाएं जाते हैं, जो कुरकुरे नमकीन की तरह बनते हैं | जो गरमा गरम खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं | जिन्हें आप घर पर बहुत ही आसानी से बना सकते हैं, कुट्टू के आटे से पकोड़े,रोटी,पूरी ,कचोरी,सूजी का हलवा आदि बना सकते हैं | यह सिंघाड़े के पकोड़े से अधिक कुरकुरे होते हैं, जिन्हें खाने में बड़ा ही मजा आता है | आईए जानते हैं कुट्टू के आटे की पकौड़ी में कौन-कौन सी सामग्री लगती है, और इन्हें कैसे बनाया जा सकता है | आईए जानते हैं इसकी रेसिपी के बारे में
तैयारी का समय - 15 मिनट
पकाने का समय - 20मिनट
कितने लोगों के लिए - 4-5 लोगों के लिए
कुट्टू के आटे के पकोड़े | आलू और कुट्टू के आटे की पकौड़ी के लिए सामग्री
कुट्टू का आटा - 2 कप
हरी मिर्च - 3-4 बारीक कटी हुई
आलू - 2-3 उबले हुए
सेंधा नमक - स्वाद अनुसार
पानी - 1कप
रिफाइंड,घी या तिल का तेल - 2-3 बड़े चम्मच
कुट्टू के आटे की पकौड़ी बनाने की विधि- How to Make Kuttu ki Pakora
कुट्टू के आटे की पकौड़ी बनाने के लिए सबसे पहले आप उबले हुए आलू को एक बाउल में लेकर अच्छे से हाथ से मैस कर ले |
उसके बाद उसमें बारीक कटी हुई हरी मिर्च, 2 कप कुट्टू का आटा, सेंधा नमक डालकर सभी सामग्री को अच्छे से मिक्स कर ले |उसके बाद उसमें पानी डालते हुए उसका गाढ़ा सा पेस्ट बनाकर तैयार कर ले |
अब एक कढाई ले और उसे अच्छे से गर्म होने पर उसमें रिफाइंड या घी को डालकर अच्छे से गर्म कर ले |
उसके बाद उस पकोड़े के मिश्रण को चमची की मदद से उस तेल में डालें और एक-एक करके सारे पकोड़े उतार ले |
आपके गरमा गरम पकोड़े बनाकर तैयार है अब इन पकोड़े को आप मूंगफली की चटनी के साथ खा सकते हैं |
People also ask :
Q-1 कुट्टू के आटे का दूसरा नाम क्या हैं ?
Ans- कुट्टू के आटे को इंग्लिश में Buckwheat कहा जाता है.गेहूं से रोजमर्रा का आटा तैयार किया जाता है| कुट्टू पकौड़े को फलाहारी पकौड़ा या व्रत का पकौड़ा भी कहा जाता है |
Q-2 कुट्टू के आटे को इंग्लिश में क्या कहा जाता है ?
Ans- कुट्टू के आटे को इंग्लिश में Buckwheat कहा जाता है |कुट्टू का आटा या कुट्टू का आटा नवरात्र के दौरान उपवास करने वाले लोगों के लोकप्रिय खाद्य सामग्रियों में से एक है |