घर पर पिज़्ज़ा सॉस कैसे बनाएं, पिज्जा सॉस बनाने का सबसे आसान तरीका जाने , इसकी रेसिपी और बनाने का तरीका ( H0w to Make Pizza sauce ,How to Make Pizza Sauce At Home ,Pizza Sauce Racipi in Hindi )
पिज़्ज़ा सॉस रेसिपी (Pizza Sauce Racipi in Hindi ) :- आजकल हर किसी व्यक्ति के पिज़्ज़ा का नाम सुनते ही उनके मुंह में पानी आ जाता है, उसमें क्या बड़ा और क्या छोटा हर कोई पिज़्ज़ा खाने के शौकीन होते हैं |अगर पिज़्ज़ा के साथ पिज़्ज़ा चटनी ना हो तो स्वाद अधूरा सा लगता है | इसलिए आप का स्वाद कम ना हो इसलिए हम घर पर पिज्जा बनाने की रेसिपी के बाद पिज़्ज़ा सॉस रेसिपी के बारे में बताने वाले हैं |जिसे आप घर पर बहुत ही आसानी से बना सकते हैं| पिज्जा सॉस को घर पर बनाना बहुत ही आसान है, यह टमाटर, लहसुन, प्याज, लाल मिर्च पाउडर, जैतून का तेल ,ऑर्गेनिक, सुखी लाल मिर्च से बनाई जाती है | जिसका स्वाद बहुत ही अच्छा होता है| और यह पिज्जा बेस के ऊपर इसका प्रयोग किया जाता है, जिससे पिज़्ज़ा का स्वाद और भी बढ़ जाता है| तो आइए जानते हैं,
स्टेप बाय स्टेप पिज़्ज़ा सॉस को घर पर बनाने का तरीका —
Table of content
पिज़्ज़ा सॉस बनाने का सबसे आसान तरीका
पिज्जा सॉस रेसिपी इन हिंदी
स्टेप बाय स्टेप पिज़्ज़ा सॉस रेसिपी
टमाटर सॉस रेसिपी
होममेड पिज़्ज़ा सॉस रेसिपी
पिज़्ज़ा सॉस रेसिपी | टमाटर सॉस रेसिपी | होममेड पिज़्ज़ा सॉस रेसिपी के लिए सामग्री
सामग्री :-
घर पर पिज्जा सॉस बनाने का तरीका या विधि
घर पर पिज्जा सॉस बनाने के लिए सबसे पहले आप टमाटर को धोकर उन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें, और टमाटर के ऊपरी भाग को काटकर अलग रख दे |
इसके बाद एक कढ़ाई लेकर उसमें 2 चम्मच जैतून के तेल को डालकर उसे अच्छे से गर्म कर ले |
इसके बाद उसमें प्याज और लहसुन के पेस्ट को डालकर उन्हें 30 सेकंड के लिए अच्छे से भून ले |
उसके बाद साबुत लाल मिर्च को डालकर उसे अच्छी तरह से भून ले |
इसमें ऑरेगानो, टमैटो कैचप , लाल मिर्च पाउडर ओर नमक को डालकर अच्छी तरह से मिक्स करके धीमी आँच पर 2 -3 मिनट तक पकाएं और बीच में इसे चलाते रहिए |
इसके बाद इसमें कटे हुए सभी टमाटर के हिस्से और 1 चम्मच नमक को डाल कर अच्छे से मिक्स कर ले |
अब इस मसाले को धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक टमाटर नरम ना हो जाए बीच-बीच में इस चटनी को चलाते हुएकटनी को 5 मिनट तक ऐसे ही पकाएं |
इसके बाद चटनी में सभी टमाटर को अच्छे से मिक्स होने के बाद अब इसमें 1 चम्मच चीनी डालकर अच्छे से चीनी को मिलाएं और मध्यम आंच पर जब तक पकाएं जब तक चटनी गाढ़ी न हो जाए |
चटनी के गाढ़े हो जाने पर गैस को बंद कर दें |
इसके बाद इस मिश्रण को ग्राइंडर में डालकर मुलायम होने तक पीसे |
लो पिज़्ज़ा सॉस बनकर तैयार है |
अब इस चटनी को ग्राइंडर में से निकाल कर एक कटोरी में करके पिज्जा सॉस को पिज़्ज़ा के साथ सर्व करें |
पिज़्ज़ा सॉस बनाते समय कुछ ध्यान में रखने योग्य बातें
सॉस का अच्छा रंग लाने के लिए लाल पके हुए टमाटर का इस्तेमाल करें |
सॉस को गाढ़ा करने के लिए उसमें ऑरेगानो को मिलाएं इससे आपकी चटनी गाड़ी हो जाएगी |