वेजिटेबल मोमोज चटनी l मोमोज चटनी रेसिपी l संजीव कपूर मोमोज चटनी रेसिपी
आजकल भारत में मोमोज को छोटे बच्चे से लेकर बड़े लोग भी मोमोज को काफी ज्यादा पसंद करने लगे हैं| पर मोमोज के साथ चटपटी चटनी ना हो तो स्वाद आधा अधूरा सा लगता है | बहुत से लोग घर पर बाजार जैसे मोमोज तो बना लेते हैं, पर बाजार जैसी चटनी नहीं बना पाते हैं | इसलिए हम उनकी समस्या को दूर करने के लिए घर पर ही बाजार जैसी चटनीऔर संजीव कपूर जैसे स्पाइसी मोमोज चटनी बनाने का सबसे आसान तरीका बताने वाले हैं आइए जानते हैं कि मोमोज की चटनी कैसे बनाई जाती है |
मोमोज चटनी कैसे बनाई जाती है
मोमोज चटनी सुखी लाल मिर्च, टमाटर और लहसुन से बनी एक तीखी लाल चटनी है, जो मोमोज,नूडल्स या अन्य फास्ट फूड के साथ परोसी जाती है | इस चटपटी तीखी चटनी को टमाटर चिली गार्लिक सॉस भी कहते हैं | आइए जानते हैं कि मोमोज की चटनी की विधि और इसे बनाने के लिए चटनी में क्या-क्या सामग्री की आवश्यकता पड़ती है —
मोमोज चटनी बनाने के लिए सामग्री :-
वेजिटेबल मोमोज l मोमोज चटनी बनाने की विधि :-
मोमोज चटनी बनाने के लिए सबसे पहले आप किसी गहरे बर्तन में 2 कप पानी गर्म कर लीजिए |
उसके बाद उस गर्म पानी में साबुत लाल मिर्च और टमाटर को डालें, और उन्हें 5-7 मिनट के लिए ऐसे ही उबाले ,जब तक लाल मिर्च बिल्कुल नर्म ना हो जाए , और जब तक टमाटर का छिलका उतरने ना लगे |
उसके बाद टमाटर और लाल मिर्च को छलनी में छान ले | अब उबली हुई मिर्च और टमाटर को एक प्लेट में निकाल ले ,और उन्हें ठंडा होने के लिए रख दें |
अब उस टमाटर का छिलका उतारकर टमाटर और लाल मिर्च को ग्राइडर में डालकर ,उसमें 1 चम्मच चीनी ,काली मिर्च पाउडर और नमक डालें
उसके बाद उसमें 1 चम्मच विनेगर और बादाम को डालें ताकि चटनी थोड़ी गाड़ी हो जाए और ज्यादा पतली ना रहे |
अब इन सभी सामग्री को बारीक पीस लें, उसके बाद उस चटनी को एक बाउल में निकाल ले |
इसके बाद एक चम्मच रिफाइंड को कढ़ाई में गर्म करके अदरक को भूनकर उसे भी पीस लें ,और टमाटर के पेस्ट में चिली सॉस डालकर आधा कप पानी पानी मिलाकर उसे पका लें |
मोमोज चटनी बनकर तैयार है अब इस चटनी को कटोरी में करके मोमोज के साथ सर्व करें |
मोमोज चटनी बनाते समय ध्यान रखने योग्य बातें
मोमो चटनी को ज्यादा तीखा बनाने के लिए उसमें ज्यादा मिर्ची डालें |
गाढ़ी चटनी बनाने के लिए चटनी को पकाते समय उसमें एक चम्मच कॉर्न फ्लावर मिला दीजिए इसलिए आपकी चटनी गाढ़ी हो जाएगी |
मोमो चटनी बनाते समय आप साफ सफाई का पूरा पूरा ध्यान रखें |
लाल मिर्च के बीज निकालकर न पीसे ,इससे चटनी का रंग अच्छा नहीं रहता और इससे चटनी का तीखापन कम हो जाता है |
People also ask :
Q- 1 मोमो चटनी में क्या-क्या पड़ता है ?
Ans - मोमोज चटनी को बनाने के लिए दो टमाटर 2-4 लहसुन की कलियां ,1/4 काली मिर्च पाउडर ,2-4 लहसुन की कलियां , 1/4 काली मिर्च पाउडर,नमक स्वादानुसार, 1 चीनी ,2 चम्मच चिली सॉस आदि सामग्री का उपयोग करके बाजार जैसे चटनी आप घर पर ही बना सकते हैं |
Q- 2 मोमोज को कितनी देर तक स्टीम करें |
Ans- मोमोज के बर्तन को चिकना जरूर कर ले ढक्कन रखकर धीमी आग पर भाप में 10 मिनट तक पकाएं |