चटपटा पोहा रेसिपी | पोहा रेसिपी बनाना हुआ आसान जाने इसकी विधि और इसे परोसने का तरीका
पोहा एक ऐसी डिश है जिसे आप सुबह के नाश्ते में बना सकते हैं | पोहा महाराष्ट्र में सुबह के नाश्ते में परोसा जाने वाली डिश है, जिसे छोटे बच्चे से लेकर बड़े लोग भी इसे काफी शौक से खाते हैं | पोहा एक ऐसी डिश है जो कम समय में झटपट से तैयार हो जाती है| पोहा मूल रूप से मिश्रित मसाला और चावल से बनाया जाता है |
यह विशेष रूप से भारतीय राज्य में जैसे महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तरीय कर्नाटक और मध्य प्रदेश में सुबह के नाश्ते में बनाया जाता है | पोहा को बनाना बहुत ही आसान है जिसे आप घर बैठे बना सकते हैं | पोहा एक हल्का नाश्ता और हेल्दी खाना होता है, जो चावल ,प्याज ,टमाटर, हरी मिर्च और नींबू का रस डालकर तैयार किया जाता है | आज हम इस लेख में आपको पोहा रेसिपी और चटपटा पोहा बनाने के बारे में बताने वाले हैं| आज हम इस लेख में आपको बताने वाले है , कि पोहा को कैसे बनाया जाता है और इसे इसमें क्या-क्या सामग्री की आवश्यकता होती है और आइए जानते हैं—
यह भी पढ़ें- मैकरोनी रेसिपी | मैकरोनी पास्ता रेसिपी |मसाला मैकरॉनी रेसिपी इन हिंदी
चटपटा पोहा रेसिपी | पोहा रेसिपी के लिए सामग्री—
चटपटा पोहा रेसिपी | पोहा रेसिपी बनाने की विधि
सबसे पहले आप पोहा को छलनी में डालकर 1-2 बार पानी से साफ कर लें |
उसके बाद इसमें नमक डालकर इसे अच्छे से मिलाकर कुछ समय में के लिए रख दें |
इसके बाद एक कढ़ाई में 3 चम्मच सरसों का तेल डालकर उसे अच्छे से गर्म करके उसमें जीरा, राई ,करी पत्ता, और साबुत लाल मिर्च को डालकर उन्हें अच्छे से भूनकर उन्हें किसी भी प्लेट में निकाल कर अलग रख लें |
इसके बाद इसमें प्याज को डालकर उसे हल्का सुनहरा होने तक होने भूनें |
उसके बाद कढ़ाई में थोड़ा तेल डालकर उसमें बारीक कटे हुए आलू को उस तेल में फ्राई कर ले |
इसके बाद धीमी गैस पर इन फ्राई आलू में नमक और पोहा को डाल कर अच्छे से मिक्स कर लें |
उसके बाद इसमें हल्दी पाउडर को डालकर इसे 2-3 मिनट के लिए अच्छे से चलाएं |
अब इसमें नींबू का रस और हरा धनिया को डालकर अच्छे से चलाएं |
इन सभी सामग्रियों को डालकर अच्छे से चलाकर गैस को बंद कर दें |
लो चटपटा पोहा बनकर तैयार है |
चटपटा पोहा को सर्व कैसे करें
पोहा को सर्व करने के लिए आपको चाहिए एक कटोरी में पोहा को लेकर उसके ऊपर थोड़ी सी प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया आदि चीजों से पोहा को सजाकर सर्व करें |
पोहा को बनाते समय कुछ ध्यान में रखने योग्य बातें—
ध्यान रखें आप मीडियम मोटे वाले पोहे का ही उपयोग करें क्योंकि पतले पोहे भिगोने के बाद जल्दी से गल जाते हैं।
इसमें आप चाहे तो कटे हुए आलू का भी उपयोग कर सकते हैं।
पोहा को ज्यादा समय तक पानी में भिगोकर रखने से वह बिल्कुल गल जाता है ,इसलिए पोहा को पानी में ज्यादा समय तक रखना ना रखें | इसके अलावा उन्हें पानी में अच्छे से धोकर अतिरिक्त पानी को बाहर निकाल दें |