दही बड़ा चटनी l इमली की मीठी चटनी lखट्टी मीठी चटनी | हरी चटनी, बनाने का सबसे आसान तरीका
दही बड़ा जितना दिखने में सुंदर लगता है उतना खाने में भी बहुत अच्छा लगता है, पर दही बड़ा बिना खट्टी मीठी चटनी के इसका स्वाद बहुत अधूरा सा लगता है | दही बड़े की खट्टी मीठी चटनी बनाने में सिर्फ 5 मिनट लगते हैं। दही भल्ले के अलावा आप इस चटनी को पकोड़ों, पराठों, कटलेट, समोसे, कचौड़ीअन्य फास्ट फूड के साथ भी खा सकते हैं |
दही बड़ा अक्सर होली या अन्य त्योहारों पर बनाया जाता है| वैसे सब लोग दही बड़ा तो आसानी से बना लेते हैं, पर जब बात चटनी की आती है; तो ज्यादातर लोग बाजार से खरीद कर लाते हैं | आज हम इस आर्टिकल में आपकी समस्या का समाधान लेकर आए हैं, आज हम घर पर ही दही बड़ा की खट्टी मीठी चटनी बनाने का सबसे आसान तरीका बताने वाले हैं आइए जानते हैं कि दही बड़ा की चटनी कैसे बनाई जाती है —
दही बड़ा चटनी | इमली की खट्टी मीठी चटनी के लिए
सामग्री—
चटनी को बनाने का समय - 10 मिनट
कितने लोगों के लिए - 3 लोगों के लिए
खट्टी- मीठी चटनी बनाने की विधि —
दही बड़े की खट्टी मीठी और इमली की चटनी बनाने के लिए आपको सबसे पहले इमली को दो-तीन घंटे के लिए दो गिलास पानी में भिगो दें |
इमली के फूलने के बाद पानी और इमली को किसी बर्तन में डालकर उसे मध्यम आंच पर पकाएं |
उसके बाद पानी में गुड,लाल मिर्च, अदरक, काला नमक,सादा नमक, जीरा पाउडर, गरम मसाला और खरबूजे के बीज को डालकर तब तक आग पर पकाएं जब तक चटनी गाढ़ी ना हो जाए |
इसके बाद इसमें किशमिश को डालकर और गाढ़ी होने के बाद एक कटोरी में कर ले |
परोसने के लिए चटनी को एक कटोरी में करके उसके ऊपर थोड़े से खरबूजे के बीज 1-2 किसमिस और खजूर को डालकर सर्व करें |
दही बड़े और इमली की खट्टी मीठी चटनी बनकर तैयार है |
ध्यान रखें- इमली की खट्टी-मीठी को आप पहले से बनाकर भी रख सकते हैं इसे आप 2 महीने तक फ्रिज में एयर टाइट डिब्बे में बंद करके रखें ये खराब नहीं होगा।
यह भी पढ़े- उड़द की दाल के दही बड़े बनाना हुआ आसान, जाने इसकी विधि के बारे में हिंदी में
हरी चटनी
आजकल बहुत से लोग खट्टी मीठी चटनी के बाद हरा देन हरा धनिया की चटनी खाना भी पसंद करते हैं खजूर इमली की चटनी का बड़ा चम्मच 36 कैलोरी देता है, जिसमें कार्बोहाइड्रेट में 35 कैलोरी होती हैं| प्रोटीन में 1 कैलोरी होती है और बाकी कैलोरी वसा से आती है, जो 0 कैलोरी होती है |
आज हम इस लेख में दही बड़े की खट्टी मीठी चटनी, इमली की चटनी और हरा धनिया की चटनी के बारे में बताने वाले हैं हरे धनिया की ,चटनी इमली की खट्टी मीठी चटनी को बनाना बहुत ही आसान है जिसे आप घर पर ही 10 मिनट में बना सकते हैं | |आइए जानते हैं कि हरा धनिया की चटनी कैसे बनाई जाती है |
हरी चटनी बनाने के लिए सामग्री
सामग्री :- हरा धनिया - 200 ग्राम
पुदीना - 50 ग्राम
दही - 2 बड़े चम्मच
हरी मिर्च - 5-6
लहसुन की कलियां - 7-8
अदरक - 1 टुकड़ा
नमक - स्वादानुसार
आमचूर पाउडर - 20 0ग्राम
काला नमक 1/2 चम्मच
पानी - 2 चम्मच
पुदीना पत्ते - 2 टेबल स्पून
हरा धनिया चटनी |
हरी चटनी बनाने का सबसे आसान तरीका चटनी बनाने की विधि |
हरी चटनी बनाने के लिए सबसे पहले हरा धनिया और पुदीने को अच्छी तरह से साफ करके उसे धोकर बारीक काट लें |
उसके बाद पुदीना और हरा धनिया को नीचे गिरा एटा में डालकर उसमें अदरक हरी मिर्च काला नमक आमचूर पाउडर लेसन की 7-8 कलियों को बारीक पीस लें |
चटनी पीसने के बाद उसे एक कटोरी में निकाल ले |
अब उस चटनी को सजाने के लिए आपको चाहिए थोड़ा हरा धनिया और 1-2 पुदीने की पत्तियां को चटनी के ऊपर डालकर चटनी को चटनी को सर्व करें |
हरा धनिया और पुदीने की हरी चटनी बनकर तैयार है आप इस चटनी को मोमोज, ब्रेड पकोड़े, पकौड़ी, समोसे के साथ भी सर्व कर सकते हो |
चटनी बनाते समय कुछ ध्यान रखने योग्य बातें
हरी मिर्च और अदरक के बीतने के बाद ही हरा धनिया और पुदीने को डालकर पीसे, ताकि चटनी अच्छे से पीस जाए |
लहसुन के स्वाद वाली चटनी बनाने के लिए शुरू में ही लहसुन की 2-3 कलियां को डालें |
People also ask :
Q-1 हरी चटनी को गाढ़ा कैसे करते हैं ?
Ans- अगर आपकी चटनी पतली है तो आप उस चटनी को गाढ़ा करने के लिए उसमें एक चम्मच मूंगफली पाउडर डाल सकते हैं, या उसमें थोड़ी सी दही को डालकर उसे थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रख दें |
Q-2 हरी चटनी कितने समय तक चलती हैं?
Ans- अगर आप अपनी चटनी को फ्रिज में रखते हैं, तो वो चटनी 7 दिन तक चल सकती है | अगर आप चटनी को खुले में रखते हैं ,तो वह 1-2 दिन तक ही चलेगी |
Q-3 इमली की चटनी किस चीज से बनती है?
Ans - इमली की खट्टी मीठी चटनी बच्चों और लोगों को काफी ज्यादा पसंद आती है इसे बनाने के लिए 250 ग्राम इमली, 200 ग्राम गुड, 1/4चम्मच सोंठ पाउडर,1 चम्मच खरबूजे के बीज,1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर,1 चम्मच जीरा पाउडर,2 खजूर बारीक कटे हुए,1/2 गरम मसाला,10-12 किसमिस सामग्री का उपयोग करके आप इमली की खट्टी मीठी चटनी बना सकते हैं |
Q-4 चटनी गाढ़ी हो जाए तो क्या करें?
Ans- अगर आपकी चटनी ज्यादा गाढ़ी हो गई है, तो आप उस चटनी में थोड़ा सा गर्म पानी डालकर उसे पतली कर सकते हैं |
Q-5 इमली की चटनी में कितने कैलोरी होती है?
Ans- खजूर इमली की चटनी का बड़ा चम्मच 36 कैलोरी देता है, जिसमें कार्बोहाइड्रेट में 35 कैलोरी होती हैं| प्रोटीन में 1 कैलोरी होती है और बाकी कैलोरी वसा से आती है, जो 0 कैलोरी होती है |