मटन बिरयानी रेसिपी इन हिंदी | मटन बिरयानी बनाने का सबसे आसान तरीका
Muttin Biryani Recipe in Hindi : भारतीय उपमहाद्वीप का चावल के साथ सब्जियों और माँस के मिश्रण से बना एक प्रसिद्ध एवं लोकप्रिय व्यंजन है| वैसे तो बिरयानी कई तरीके से बनाए जाते हैं जैसे- वेज बिरियानी, चिकन बिरयानी ,सादा बिरयानी, अंडा बिरयानी आदि तरीकों से बनाई जाती है | पर आज हम इस लेख में मटन बिरयानी रेसिपी के बारे में बताने वाले हैं | जो बासमती चावल और मटन से बनाए जाती हैं | जिसे आप घर पर बहुत ही आसानी से बना सकते हैं.
मटन बिरयानी का स्वाद बहुत ही लाजवाब है क्योंकि यह ग्रेवी मसाले के साथ तैयार की जाती है अगर आप बाजार जाकर मटन बिरयानी खाते हैं ,तो उसमें बहुत सारा समय और ज्यादा पैसे खर्च होते हैं | पर आज हम आपको घर पर ही मटन बिरयानी बनाने का ऐसा तरीका बताने वाले हैं, जिसे इस्तेमाल करके आप घर पर ही कम समय में और कम पैसे में मटन बिरयानी बना कर खा सकते हैं |आइये जानते हैं कि मटन बिरियानी को कैसे बनाया जाता है |
मटन बिरयानी रेसिपी इन हिंदी | मटन बिरयानी के लिए सामग्री
बिरयानी को बनाने का समय - 1 घंटा 15 मिनट
तैयारी का समय - 15 मिनट
पकने का समय - 1 घंटा
कितने लोगों के लिए - 4 -5 लोगों के लिए
मटन मैरिनेशन सामग्री-
चावल के लिए सामग्री-
अन्य सामग्री
मटन बिरयानी | मटन बिरयानी बनाने की विधि
मटन मैनिरेशन के लिए
सबसे पहले आप मटन को धोकर साफ करें और उसे एक बड़े बाउल में रखें.
अब उसमें दही, अदरक लहसुन की पेस्ट, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला पाउडर, और नमक मिलाएं।
सभी मसालों को अच्छे से मिलाने के लिए मटन को अच्छे से मिक्स कर लें .और मटन को कम से कम 30 मिनट तक मरिनेट करने के लिए रखें |
मटन को पकाना
एक बड़े पॉट में तेल को अच्छे गरम करें और उसमें लौंग, इलायची, दालचीनी टुकड़े, और तेज पत्ता डालें।
अब इन मसालों को 1 मिनट तक भूनें, जब तक खुशबू आने लगे।अब कटी हुई प्याज डालें और उन्हें 5-7 मिनट तक सुनहरे और मुलायम नहीं हो जाने तक पकाएं।
अब मरिनेट किया हुआ मटन डालें और उसे सभी तरफ़ से भूनें|
मटन को उबालना
अब एक बड़े बर्तन में 2 कप पानी डालकर उबालें और मटन को उसमें डालें और मटन को 30 मिनट तक पकाएं, जब तक वह नरम नहीं हो जाता।
अब एक छोटे बाउल में केसर धागे को दूध में डालकर हल्का सा गर्म कर ले.
चावल बनाने की विधि
अब एक अलग पतीले में चावल भिगोयें। इसके लिए चावल को पानी में धोएँ और 30 मिनट तक भिगो दें।उसके बाद चावल को अच्छे से धो कर पानी से अलग निकाल कर रख ले.
उसके बाद आप एक कपड़ा लें और उसमें लौंग, दालचीनी, इलायची, जावित्री, काली मिर्च, जायफल,तेजपत्ता और चक्र फूल रखकर पोटली बांध लें।
आप एक बड़े पतीले में पानी डालकर भीगे हुए चावल ,तेजपत्ता, नमक और बनाई गई पोटली डालें। पतीले में डालकर ढक दें और उसे 5-7 मिनट तक पकने दें
उसके बाद चावल और उस पोटली को उसके अंदर से निकाल ले.
मटन बिरयानी तैयार करने का तरीका
अब एक भारी बड़े कढ़ाई में दो-तीन चम्मच तेल डाल कर अच्छे से गर्म कर ले उसके बाद उसमें आधे चावल डालकर ऊपर से बटन की ग्रेवी को डाल दें ध्यान रहे धीमी आंच पर गैस को चलाएं |
उसके बाद उसमें बचे हुए चावल ऊपर से डाल दें फिर ऊपर से धनिया की पत्ती और भुनी हुई प्याज, पुदीना के पत्ते को डाल दे.
अब बिरयानी पर केसर दूध डालें।और 20-25 मिनट तक चावलों ढककर धीमी आंच पर पकाएं |
आपकी मटन बिरयानी तैयार है। इसे गरमा गरम सर्व करें और दोस्तों और परिवार के साथ मज़े करे
यह बिरयानी की मज़ेदार खुशबू और स्वाद को बढ़ावा देने के लिए स्वादिष्टता और बेहतरीनता की दिशा में बढ़ जाएगा।
परोसने का तरीका
बिरयानी को सर्व करने के लिए बिरयानी को पतीली से निकाल कर कम से कम 10 मिनट तक ऐसे ही ढकदे रख दे.
उसके बाद बिरयानी को एक प्लेट में निकाल कर उस पर 2-4 पुदीने की पत्ती हरा धनिया और प्याज को डालकर सर्व करें इससे आपकी बिरयानी अच्छी दिखेगी |
आप बिरयानी को सलाद और रायते के साथ भी सर्व कर सकते हैं |
निष्कर्ष
आपको हमारी यह Muttion Birani Recipe in Hindiकैसी लगी कमेंट में जरूर बताना और आपकी घर पर मटन बिरयानी कैसी बनी जरूर बताना | ऐसे ही मजेदार रेसिपी के बारे में जानने के लिए हमें हमें फॉलो करना मत भूलना
People also ask :
Q-1 बिरयानी में सबसे महत्वपूर्ण सामग्री क्या है?
Ans- बिरयानी में सबसे महत्वपूर्ण सामग्री चावल है जो मटन और बासमती चावल डालकर बहुत से मसालों के साथ बनाई जाती हैं |
Q -2 बिरयानी में कितना टाइम लगता है?
Ans- बिरयानी को बनाने में कम से कम 1घंटे का समय लग जाता है |क्योंकि सबसे पहले चावल को मटन में पकाया जाता है फिर उसे ग्रेवी के साथ मसालों में पकाकर बनाया जाता है इसलिए कुल समय 1 घंटे का लग जाता है |