वेज बिरियानी रेसिपी इन हिंदी | वेजिटेबल बिरियानी बनाने का सबसे आसान तरीका(veg biryani recipe in hindi,Vegetable Biryani )
Veg Biryani Recipe in Hindi : आज इस लेख में हमVeg Biryani Recipe in Hindi के बारे में बताने वाले हैं जिसे आप घर पर बहुत ही आसानी से बना सकते हैं | यह एक शाहकारी भोजन है | जो सभी व्यंजनों की तरह व्यक्ति के मन को लुभाता है |वेज बिरयानी एक स्वादिष्ट भारतीय व्यंजन है,जो बासमती चावल और विभिन्न प्रकार के सब्जियां मिलकर बनाई जाती है। जिसे आप घर पर बहुत ही आसानी से बना सकते हैं |
Veg Biryani Recipe in Hindi : हर कोई व्यक्ति बिरयानी खाने के बहुत ही शौकीन होते हैं, औरऔर जब बात आए बच्चों की पसंद की तो यह बच्चों की तो बहुत ही फेवरेट होती है | इसका स्वाद बहुत ही अनोखा है इसे आप किसी भी समय और किसी भी पार्टी और त्योहारों पर बनाकर मेहमानों खिला सकती है| आइए जानते हैं कि वेज बिरियानी को कैसे बनाया जाता है और इसे बनाने में क्या क्या सामग्री लगती है वैसे तो बिरयानी कई तरह से बनाई जाती हैं, जैसे हैदराबादी वेज बिरियानी, चिकन बिरयानी, पनीर बिरियानी, और सोयाबीन बिरियानी आदि तरीकों से बनाई जाती है सभी का स्वाद बहुत ही अनोखा है |
वेजिटेबल बिरियानी | वेज बिरियानी रेसिपी के लिए सामग्री-
बिरयानी को तैयार करने का समय - 15-20 मिनट
बिरयानी को पकाने का समय - 30-35 मिनट
कितने लोगों के लिए - 2-3 लोगों के लिए
यह भी पढ़ें- मटन बिरयानी रेसिपी इन हिंदी | मटन बिरयानी बनाने का सबसे आसान तरीका
वेजिटेबल बिरियानी | वेज बिरियानी बनाने की विधि –
वेज बिरयानी में चावल तैयार करना
सबसे पहले आप बासमती चावल को अच्छे से धोकर उन्हें किसी बड़े बर्तन में पानी डालकर कम से कम 20 मिनट तक उन्हें फूलने के लिए रख दें .
अब भीगे हुए चावल को किसी बड़े बर्तन में 2 से 3 लीटर पानी डालकरचावल को पानी में डालकर उन्हें गैस पर रख उबालने के लिए रख दें और तेज गैस पर उबाले.
और उबाल आने के बाद इसमें लॉन्ग इलायची नमक तेजपत्ता डालें और इन सभी जब तक वाले जब तक चावल गल न जाए .
उसके बाद इन उबले हुए चावलों को पानी में से निकालने के लिए छलनी का प्रयोग करके उन्हें पानी से निकालकर किसी अलग बर्तन में रख ले |
बिरयानी के लिए मसाला तैयार करना
वेज बिरयानी बनाने के लिए पहले आप एक कढ़ाई ले और उसमें 2-3 चम्मच तेल को अच्छे से गर्म कर लें . और उसमें जीरा को डाल कर अच्छे से भून ले .
उसके बाद इसमें काली मिर्च ,इलायची, तेजपत्ता ,लौंग डालकर अच्छे से भून ले, अब इसमें लहसुन का पेस्ट डालकर सुनहरा होने तक भूने .
लहसुन के भूनने के बाद आप इसमें बारीक कटा हुआ प्याज को डालकर इसे सुनहरा होने तक भूने |
अब इसमें कटा हुआ 1 आलू और 1/4कप गाजर को डालें और उन्हें 2-3 मिनट तक भूने |
उसके बाद इसमें फ्रेंच बींस ,1 कप मटर, और नमक डालकर 2-3 मिनट तक सभी सब्जियों को ढककर पकाएं और उन्हें बीच-बीच में चलाते रहें जिससे कि वह सब्जियां जल न जाए |
उसके बाद इसमें सभी मिर्च मसाले ( हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला )डालकर इन्हें अच्छे से चलाकर सब्जियों में मिक्स कर दें |
फिर उसमें दही और 1/2 कप हरा धनिया डालकर मिलाते हुए 1-2 मिनट तक पकाएं जिससे धनिया सब्जी में अच्छे से मिक्स हो जाए | उसके बाद गैस को बंद कर दें |
अब एक पेन दोबारा लेंगे और उसमें 2 चम्मच तेल डाल कर अच्छे से गर्म कर लेंगे उसके बाद उसमें कटे हुए प्याज को डालकर उन्हें अच्छे से तल लेंगे जब तक वह करारी न हो जाए |
बिरयानी बनाने की तैयारी
बिरयानी बनाने के लिए हम एक भगोने लेंगे उसके बाद उस भगोने में मसाले की आधी ग्रेवी डालेंगे | और उसके ऊपर से आधे चावल उस ग्रेवी के ऊपर डाल देंगे.
उसके बाद भीगा हुआ केसर उसमें डाल देंगे फिर दोबारा उसके ऊपर मसाले को डालेंगे और फिर से सारे चावल डालकर ऊपर से मसाले को डाल देंगे |
अब उसमें तली हुई प्याज को बिरयानी के ऊपर डाल देंगे और बचा हुआ केसर , हरा धनिया , पुदीने के पत्ते भी डाल देना है | और साइड की परत में घी को भी डाल देंगे .
बिरयानी को अच्छा रंग देने के लिए आप खाने वाले रंग का उपयोग कर सकते हैं ,अब इस बड़े भगोने को टाइट ढक्कन से सील बंद कर देंगे चारों तरफ से सील लगाने के लिए आप गेहूं के आटे का उपयोग भी कर सकते हैं इसीलिए आप आटे को भगोने के चारों तरफ लगा दीजिए इससे उसमें से हवा नहीं निकलेगी |
अब एक गैस पर तबा रखें और उसे धीमी आंच पर गर्म कर दें अब उसके ऊपर भगोने को रख दें और एक भाप परत पर मध्यम आंच पर बिरियानी को लगभग 20-25 मिनट तक पकाएं। इससे सभी स्वादिष्ट मसाले और फ्लेवर्स अच्छे से मिलेंगे और बिरियानी पूरी तरह से तैयार हो जाएगी।
20-25 मिनट के बाद गैस को बंद करके कुछ समय बाद भगाने की सील को खोल देंगे , लो आपकी वेजिटेबल बिरयानी बनकर तैयार है |
आप इसे परोसने के लिए आप एक थाली ले ले और उसमें बिरयानी करके उसके ऊपर 2-4 हरी मिर्च टुकड़े हरा धनिया और पुदीने के पत्ते को डालकर सर्व करें |
निष्कर्ष
वेज बिरयानी एक आकर्षक भारतीय व्यंजन है जो स्वाद और पौष्टिकता को एक साथ मिलाता है। इसके स्वाद को बढ़ाने के लिए आप अपने पसंदीदा मसालों का उपयोग कर बना सकते हैं ,और आप अपनी पसंद की कोई भी सब्जियों का को डाल सकते हैं | सब्जियों इसे और भी रूचिकर बना सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको वेजिटेबल बिरयानी रेसिपी के बारे में बताया है, जिसे आप अपने घर पर बहुत याद आए थे बना सकते हैं | और आपको यह रेसिपी कैसी लगी कमेंट में जरूर बताना और ऐसी ही मजेदार रेसिपी के बारे में जानने के लिए नोटिफिकेशन को ऑन कर लेना है |