कढ़ाई पनीर रेसिपी | कड़ाई पनीर रेसिपी इन हिंदी | रेस्टोरेंट्स कड़ाई पनीर रेसिपी कढ़ाई पनीर बनाने का सबसे आसान तरीका
आज इस लेख में हम कड़ाई पनीर रेसिपी इन हिंदी और कढ़ाई पनीर को कैसे बनाया जाता है यह जाने वाले हैं | कढ़ाई पनीर एक प्रसिद्ध और स्वादिष्ट भारतीय व्यंजन है जिसे लोग आमतौर पर काफी पसंद करते हैं। यह व्यंजन दिन के खाने के साथ या खास मौकों पर बनाया जा सकता है। इसमें ख़ासतर स्वादिष्ट पनीर के टुकड़े को तलकर उसमें मसालों के साथ मिलाकर बनाया जाता है।
जिसे आप घर पर बहुत ही आसानी से बना सकते हैं | पंजाब में इस सब्जी को काफी ज्यादा बनाया जाता है यह सब्जी ग्रेवी मसाले पनीर ,धनिया पाउडर, लाल मिर्च, प्याज, टमाटर आदि सामग्रियों के साथ बनाए जाती है | जिसे आप किसी भी त्यौहार या कभी भी बना सकते हैं |अक्सर यह सब्जी किसी शादी या पार्टी फंक्शन में देखने को मिलती हैं कढ़ाई पनीर खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती हैं इस सब्जी को छोटे और बड़े सभी लोग पसंद करते हैं आज हम इस लेख में आपको बताने वाले हैं कि कढ़ाई पनीर कैसे बनाया जाता है ,और इसकी रेसिपी क्या है हम रेस्टोरेंट जैसा कढ़ाई पनीर घर पर कैसे बना सकते हैं |
रेस्टोरेंट्स कड़ाई पनीर | कड़ाई पनीर रेसिपी के लिए सामग्री -
यह भी पढ़ें- पालक पनीर | पालक पनीर रेसिपी इन हिंदी
कढ़ाई पनीर को कैसे बनाया जाता है | कढ़ाई पनीर बनाने की विधि
सबसे पहलेआप पनीर को छोटे-छोटे टुकड़ों में चाकू की मदद से काट ले उसके बाद एक कढ़ाई लें और उसमें दो-तीन चम्मच तेल डालकर उसे अच्छे से गर्म कर ले |
अब पनीर के कटे हुए टुकड़ों को तेल में डालकर हल्का सुनहरा होने तक तल ले. उसके बाद पनीर को एक प्लेट में निकालकर उसे 10 मिनट तक गुनगुने पानी में डाल दे |
उसके बाद कढ़ाई में तेल डालकर तेल को अच्छे से गर्म कर ले | और उसमें 1 चम्मच जीरा डालकर जीरे को भून ले |
उसके बाद उसमें बारीक कटी हुई प्याज को डालकर सुनहरा होने तक भूनें , प्याज के बनने के बाद अब इसमें लहसुन का पेस्ट,हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट डालकर उसे भी अच्छे से सुनहरा होने तक भून ले |
अब इसमें बारीक कटे हुए टमाटर को डालें और जब तक पकाएं जबतक टमाटर नरम ना हो जाए |
उसके बाद उसमें टमाटर प्यूरी डालें और साथ ही हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, और कस्तूरी मेथी पाउडर ,और नमक को डालें | अब सभी मसाले अच्छी तरह से मिलाएं और ढककर दें, ताकि वे अच्छी तरह से पके।
उसके बाद उसमें हरी मिर्च और शिमला मिर्च को डालकर ,शिमला मिर्च को मसाले मैं अच्छे से मिक्स कर लें औरइसमें 1 कप पानी डालकर इसे 2-3 मिनट तक मसाले को पकाएं |
फिर पनीर के टुकड़े डालें और उन्हें मसालों में अच्छी तरह से मिला ले और धीमी आंच पर इसे 2-3 मिनट तक पकाएं |
अब इसमें बारीक कटा हुआ धनिया डालकर गैस को बंद कर दें |
लो गरमा गरम कढ़ाई पनीर को छोटे प्यालों में निकालें और ताजा नान या चावल के साथ परोसें।
निष्कर्ष - Conclusion
कढ़ाई पनीर एक स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजन है जिसे आप घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं। इस लेख में हमने आपको इसके बनाने का सही तरीका और विभिन्न स्वादिष्ट विकल्पों के बारे में जानकारी प्रदान की है। अब आप इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ मजे से साझा कर सकते हैं. आपकी कढ़ाई पनीर की सब्जी कैसे बनए कमेंट में जरूर बताएं |