साबूदाना खिचड़ी रेसिपी | साबूदाना खिचड़ी कैसे बनती है | नवरात्रि स्पेशल व्रत साबूदाना खिचड़ी
साबूदाना खिचड़ी एक ऐसा व्यंजन है जो आपके स्वाद को बढ़ाता है | आज हम इस लेख में आपको साबूदाना खिचड़ी रेसिपी और साबूदाने की खिचड़ी कैसे बनती है यह बताने वाले हैं | साबूदाना की खिचड़ी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है, और इसे बनाने में कम समय ही लगता है |
साबूदाना खिचड़ी भारतीय रसोई में गहरी परंपराएं हैं। यह अक्सर हिन्दू उपवास के त्योहारों के दौरान बनाया जाता है और उपवास रखने वालों के लिए एक पौष्टिक और भरपूर उपाय माना जाता है। क्योंकि यह आपके पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है | इसे बनाने के लिए मूंगफली, साबूदाना, हरी मिर्च ,हल्के मसाले सामग्री से तैयार किया जाता है | वैसे तो यह व्रत के समय खाया जाता है, पर इस रेसिपी को घर पर किसी भी समय बना सकते हैं | यह खिचड़ी हर व्यक्ति और बच्चों को काफी ज्यादा पसंद होती है इस रेसिपी को आप घर पर बहुत ही आसान से बना सकते हैं | आईए जानते हैं साबूदाना खिचड़ी रेसिपी और साबूदाना खिचड़ी कैसे बनाई जाती है |
तैयारी का समय - 15 मिनट
भिगोने का समय - 2 घंटे
पकाने का समय - 3-4 मिनट
कितने लोगों के लिए - 4 लोगों के लिए
कुल समय - 2 घंटे 18 मिनट
साबूदाना खिचड़ी | साबूदाना खिचड़ी बनाने के लिए सामग्री- How To Make Sabudana Khichdi
साबूदाना - 3/4कप
आलू - 2-3उबले हुए
घी - 2/3
हरी मिर्च - 5-6 बारीक कटी हुई
हरा धनिया - 1 टीस्पून बारीक कटा हुआ
मूंगफली - 1/2कप छिली हुई
सेंधा नमक - 1छोटी चम्मच
साबत लाल मिर्च - 3-4
नींबू - 2 चम्मच
करी पत्ते - 3-4
काली मिर्च - 5-6
हल्दी पाउडर - 1/2चम्मच
नवरात्रि व्रत साबूदाना खिचड़ी |साबूदाना खिचड़ी बनाने की विधि
साबूदाना खिचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले आप साबूदाना को धोकर साबूदाना को 1/2 कप पानी में 2 घंटे के लिए भिगो दे | साबूदाना फूलने के बाद उसे छन्नी की मदद से छान ले |
अब एक कपड़ा ले और इस भीगे हुए साबूदाने को उसे कपड़े पर अच्छे से फैला दे | ताकि साबूदाना खिचड़ी बनाते समय वह बर्तन में चिपक ना पाए और जब तक फैला कर रखें जब तक उसका पानी अच्छे से शौक नहीं जाता है |
अब एक कढ़ाई लेकर उसमें 2-3घी डालें और उसे अच्छे से गर्म कर ले उसके बाद उसमें जीरा,करी पत्ते और काली मिर्च को डालकरअच्छे से भून ले |
उसके बाद उसमें मूंगफली दाने को हल्का सा भून ले,उसके बाद उसमे उबले हुए आलू, हल्दी पाउडर, सेंधा नमक को डालकर उन्हें अच्छे से मिक्स कर ले |
अब आप उसमें साबूदाना को भी डाल दें और सभी सामग्री को साबूदाने में अच्छे से मिलाए |
अब साबूदाना की खिचड़ी को धीमी आंच पर 2-3 मिनट तक पकाएं |उसके बाद खिचड़ी को फिर से चलते हुए सामग्री को अच्छे से मिलाए खिचड़ी को बनने में काम से कम 5- 6 मिनट का समय लगता है |
साबूदाना खिचड़ी बनने के बाद उसमें नींबू के रस और हरा धनिया को डाल दे |
आपकी साबूदाना खिचड़ी बनकर तैयार है, अब इस गरमा गरम खिचड़ी को एक प्लेट में निकले और ऊपर से हरा धनिया से सजाकर परोसें |
