साबूदाना खीर रेसिपी | साबूदाना खीर कैसे बनती है | साबूदाना खीर बनाने का सबसे आसान तरीका
Sabudana kheer Recipe in Hindi : व्रत के लिए फलाहार में आप मीठे में साबूदाना की खीर बनाकर खा सकते हैं. यह बहुत ही स्वादिष्ट लगती है और इससे सेहत को भी फायदे मिलते हैं | साबूदाना न सिर्फ आपके स्वाद को बढ़ाता है बल्कि यह व्रत रखने वाले व्यक्तियों के लिए काफी फायदेमंद भी होता है | आज हम इस लेख में आपको साबूदाना खीर रेसिपी और साबूदाना खीर कैसे बनती है यह बताने वाले हैं |
वैसे तो यह साबूदाना की खीर नवरात्रि या जन्माष्टमी मैं उपवास रखने वाले व्यक्तियों को खाने के लिए बनाते हैं पर इसे आप कभी भी और किसी भी समय आप बनाकर खा सकते हैं | साबूदाना खीर भारतीय रसोई में गहरी परंपराएं हैं। यह अक्सर हिन्दू उपवास के त्योहारों के दौरान बनाई जाती है, और उपवास रखने वालों के लिए एक पौष्टिक और भरपूर उपाय माना जाता है। क्योंकि यह आपके पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है | इसे बनाने में कम ही समय लगता है इसे बनाने के लिए छोटा साबूदाना, दूध, इलायची, चीनी आदि सामग्री की आवश्यकता पड़ती है | जिससे खीर बनाकर तैयार हो जाती है |अगर आप भी जल्दी से साबूदाना की खीर बनाना चाहते हैं तो इस रेसिपी को फॉलो करते हुए बना सकते हैं | आईए जानते हैं कि साबूदाना की खीर कैसे बनती है और इसके लिए क्या-क्या सामग्री की आवश्यकता पड़ती है |
तैयारी का समय - 10 मिनट
पकाने का समय - 20 मिनट
भिगोने का समय - 2-3 घंटे
कुल समय - 3 घंटे 30 मिनट
कितने लोगों के लिए - 4-5 लोगों के लिए
साबूदाना की खीर बनाने के लिए सामग्री
छोटा साबूदाना - 3/4 कप
छोटी इलायची - 5-6
चीनी - 1/3 कप
दूध - 4 कप
काजू - 1/4कप कटे हुए
बादाम - 4-5 बारीक कटे हुए
पिस्ता - 6-7 बारीक कटे हुए
किसमिस - 7-8
पानी - 1/3कप
घी - 2 चम्मच
साबूदाना की खीर कैसे बनती है | साबूदाना खीर बनाने की विधि
साबूदाना खीर बनाने के लिए सबसे पहले आप साबूदाना को दो-तीन बार अच्छे से धो लें .उसके बाद साबूदाना को 2-3 घंटे के लिए 1/3 कप पानी में भिगो दे |
साबूदाना फूलने के बाद आप एक कढाई ले और उसमें दूध डालकर दूध को धीमी आंच पर अच्छे से पका ले जब तक उसमें उबाल न आ जाए |
दूध उबालने के बाद उसमें भीगे हुए साबूदाना को डाल दें | उसके बाद उसे धीमी आंच पर चलते हुए 2-3 मिनट तक पकाएं |
उसके बाद उसमें ,किशमिश,काजू , बादाम को खीर में डाल दे .और खीर को धीमी आंच पर पकाते रहे |
उसके बाद उसमें चीनी को डाल दे और उसे अच्छे से चला दे |
और इसे धीमी आंच पर फिर से पकाएं और जब तक पकाएं जब तक खीर गाढ़ी न हो जाती है |
अब इसमें इलायची पाउडर को डालकर खीर में अच्छे से मिला दे |
और साबूदाना को चेक कर ले की साबूदाना नरम हो गया है या नहीं अगर साबूदाना नरम नहीं हुआ है, तो उसे थोड़ी देर और पका ले |
खीर को बनने में कम से कम 5-7 मिनट का समय लगता है | उसके बाद गैस को बंद कर दें, आपकी खीर बनाकर तैयार है |
साबूदाना खीर को ठंडा होने पर बर्तन में निकालें और उसे थोड़े बादाम और कजू के टुकड़ों से सजाकर परोसें |
आपकी साबूदाना खीर तैयार है! आप इसे व्रत या उपवास के समय मिठाई के रूप में आसानी से बना सकते हैं।
ध्यान रखने योग्य बातें
साबूदाना खीर बनाने के लिएआप बड़े साबूदाना का उपयोग भी कर सकते हैं पर एक बात का ध्यानअवश्य रखेंकि अगर आप पढ़े जावुदाने की खीर बनाते हैं तो उसे भीगने में काम से कम 6 घंटे का समय लगता हैऔर उसकी खीर भी इसी प्रकार बनती है
साबूदाना खीर बनाते समय आप अपनी मनपसंद के ड्राई फ्रूट का इस्तेमाल कम या ज्यादा अपने अनुसार डाल सकते हैं |
People Also Ask :
Q-1 व्रत में साबूदाना की खीर खा सकते हैं क्या |
Ans- जी हां |आप व्रत में साबूदाना की खीर खा सकते हैंक्योंकि यह आपके पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है और खाने में भी बहुत ही स्वादिष्टलगता है |
Q-2 साबूदाना कितनी देर तक भिगोना चाहिए |
Ans- साबूदाना खीर बनाने के लिए सबसे पहले आप साबूदाना को दो-तीन बार अच्छे से धो लें .उसके बाद छोटे साबूदाना को 2-3 घंटे के लिए 1/3 कप पानी में भिगो दे |और बड़े साबूदाना को भिगोने के लिए कम से कम 6 घंटे का समय लगता है |