पनीर सैंडविच रेसिपी | पनीर सैंडविच कैसे बनते हैं | पनीर सैंडविच बनाने का सबसे आसान तरीका
Paneer Sandwich Recipe : यह भारतीय ब्रेकफास्ट रेसिपी में से एक है सैंडविच खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है | सैंडविच कई तरीकों से तैयार किए जाते हैं जैसे- आलू सैंडविच, पनीर सैंडविच, मिक्स वेजिटेबल सैंडविच, साधा सैंडविच आदि तरीकों से बनाया जाता है |
आज हम इस लेख में आपको पनीर सैंडविच रेसिपी के बारे में बताने वाले हैं,इसे बनाना बहुत ही आसान है | यह एक ऐसी डिश है जिसे झटपट से तैयार किया जा सकता है, यह बच्चों की फेवरेट डिश मानी जाती है | और बच्चों के साथ-साथ बड़े लोग भी इसे खाना बहुत पसंद करते हैं | यह भारतीय ब्रेकफास्ट रेसिपी में से एक है सैंडविच खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है | सैंडविच कई तरीकों से तैयार किए जाते हैं जैसे- आलू सैंडविच, पनीर सैंडविच, मिक्स वेजिटेबल सैंडविच, साधा सैंडविच आदि तरीकों से बनाया जाता है | इसे बनाने में ब्रेड, पनीर, हरी मिर्च, धनिया, लाल मिर्च पाउडर आदि सामग्री से बनाया जाता है | साधा सैंडविच से पनीर का सैंडविच ज्यादा स्वादिष्ट लगता है, क्योंकि पनीर सैंडविच के स्वाद को बढ़ा देता है | आईए जानते हैं कि पनीर सैंडविच रेसिपी के बारे में
पनीर सैंडविच बनाने के लिए सामग्री
पनीर - 250ग्राम
प्याज - 1 बारीक कटी हुई
ब्रेड - 6-7 स्लाइस फ्रेश
हरी मिर्च - बारीक कटी हुई
लहसुन अदरक का पेस्ट - 1 चम्मच
तेल - 2 चम्मच
हरा धनिया - 3 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
काली मिर्च पाउडर - 1चम्मच
जीरा - 1चम्मच
गरम मसाला - 1/2चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1/2चम्मच
हल्दी पाउडर - चुटकीभर
नमक - स्वाद अनुसार
मक्खन - 1 चम्मच
गाजर - 1/2कप कद्दूकस करी हुई
टमाटर - 1 बारीक कटे हुए
पनीर सैंडविच बनाने की विधि - How to Make Sandwich
पनीर सैंडविच बनाने के लिए सबसे पहले आपको स्टफिंग तैयार करना होगा, उसके लिए सबसे पहले आप एक कढाई ले और उसमें 2 चम्मच तेल डालकर तेल को अच्छे से गर्म कर ले |
उसके बाद उसमें जीरा डालें और जीरा को अच्छे से चटकने दे | अब उसमें बारीक कटी हुई प्याज को डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूने |
प्याज भुनने के बाद अब उसमें अदरक का पेस्ट डालकर उन्हें भी भून ले, इन्हें कुछ समय तक भुनने दे |
अब उसमें बारीक कटी हुई गाजर, हल्दी पाउडर, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर, नमक आदि सभी सामग्री को डालकरअच्छे से मिक्स कर ले और इन्हें 2-3 मिनट तक अच्छे से पकाएं जब तक टमाटर और गाजरनरम ना हो जाए |
उसके बाद उसमें कद्दूकस करा हुआ पनीर को डालें और उसे सभी सामग्री में अच्छे से मिक्स कर ले | उसके बाद उसमें बारीक कटा हुआ धनिया को डालकर जब तक पकाएं जब तक उसका सारा पानी सूख नहीं जाता उसके बाद गैस को बंद कर दें |
एक अब एक नॉन स्टिक तवा ले ले और उसे अच्छे से गर्म कर ले, उसके बाद एक ब्रेड स्लाइस ले और उसमें 1-2 चम्मच पनीर के मिश्रण को रखकर दूसरी स्लाइस से ढक दे |
अब तवे को घी या मक्खन डालकर चिकना करें और उसमें स्टफिंग वाली ब्रेड रखकर धीमी आंच पर सुनहरा होने तक सेकें |
इसके बाद ब्रेड के ऊपरी हिस्से पर मक्खन/घी लगाएं और उसे पलटकर सुनहरा होने तक सेकें इस सेंडविच जब तक यह सुनहरा और कुरकुरा नहीं हो जाता।
इस तरह सैंडविच को दोनों ओर से पलट-पलटकर सुनहरा होने तक सेंक लें |
सैंडविच सिकने के बाद उसे एक प्लेट में करके चाकू की मदद से तिकोना आकर में काट ले | ऐसे ही सारे सैंडविच को एक-एक करके सेख ले |आपके पनीर सैंडविच बनकर तैयार है |
स्वादिष्ट और पौष्टिक पनीर सेन्डविच तैयार हैं.अब गरमा गरम सेन्डविच को टमेटो सॉस या मस्टर्ड सॉस जो भी आपको पसंद हो, उसके साथ परोसिए |
Q-1 सैंडविच की मूल सामग्री क्या है ?
Ans-सैंडविच बनाने के लिए आपको इस सामग्री की आवश्यकता पड़ती है
पनीर - 250ग्राम
प्याज - 1 बारीक कटी हुई
ब्रेड - 6-7 स्लाइस फ्रेश
हरी मिर्च - बारीक कटी हुई
लहसुन अदरक का पेस्ट - 1 चम्मच
तेल - 2 चम्मच
हरा धनिया - 3 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
काली मिर्च पाउडर - 1चम्मच
जीरा - 1चम्मच
गरम मसाला - 1/2चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1/2चम्मच
हल्दी पाउडर - चुटकीभर
नमक - स्वाद अनुसार
मक्खन - 1 चम्मच
गाजर - 1/2कप कद्दूकस करी हुई
टमाटर - 1 बारीक कटे हुए
Q-2 सैंडविच कितने प्रकार के होते हैं ?
Ans- सैंडविच कई तरीकों से तैयार किए जाते हैं जैसे- आलू सैंडविच, पनीर सैंडविच, मिक्स वेजिटेबल सैंडविच, साधा सैंडविच, चिकन सैंडविच,पेस्तो सैंडविच, बटर सैंडविचआदि तरीकों से बनाया जाता है |