बेसन के गट्टे की सब्जी | राजस्थानी बेसन के गट्टे की सब्जी | बेसन के गट्टे की सब्जी कैसे बनती है
Besan Ke Gatte Ki Sabji Recipe : बेसन के गट्टे की सब्जी राजस्थानी पारंपरिक स्वादिष्ट व्यंजन है यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है | राजस्थानी बेसन के गट्टे की सब्जी बहुत ही फेमस व्यंजन है, जो छोटे बच्चों से लेकर बड़े लोगों को खाने में बहुत ही पसंद आती है |
आज हम आपको ऐसी बेसन के गट्टे की सब्जी रेसिपी के बारे में बताने वाले हैं, जिसे बनाने के बाद आप भी यही कहेंगे कि रेस्टोरेंट्स बाला स्वाद घर ही है तो फिर रेस्टोरेंट, ढाबा में खाने क्यों जाएं | वैसे तो बेसन के गट्टे की सब्जी राजस्थानी डिश है, पर अन्य राज्यों में भी सभी लोग बेसन के गट्टे की सब्जी को बड़े शौक से खाते हैं | इसका स्वाद बहुत ही लाजवाब होता है, यह विभिन्न प्रकार के मसालों और बेसन के साथ बनाई जाती है | इसे बनाने के लिए बेसन, मिर्च मसाले, प्याज, लहसुन आदि मसाले की ग्रेवी बनाकर बनाई जाती है | सब्जी जितनी खाने में स्वादिष्ट लगती है उतनी ही बनाने में भी बहुत ही आसान है आप इसे घर पर बहुत ही आसानी से बना सकते हैं | आईए जानते हैं कि बेसन के गट्टे की सब्जी कैसे बनती है और राजस्थानी बेसन के गट्टे की सब्जी रेसिपी के बारे में
बेसन के गट्टे की सब्जी बनाने के लिए सामग्री
गट्टे बनाने के लिए सामग्री
बेसन - 200ग्राम
लाल मिर्च पाउडर - 1चम्मच
नमक - स्वाद अनुसार
तेल - 2 चम्मच
हल्दी पाउडर - 1चम्मच
ग्रेवी बनाने के लिएसामग्री
प्याज - बारीक कटी हुई
लहसुन, अदरक का पेस्ट - 1चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1/4चम्मच
धनिया पाउडर - 1चम्मच
हल्दी पाउडर - 1/2चम्मच
टमाटर - 3 बारीक कटे हुए
हरी मिर्च - 5-6 बारीक कटी हुई
नमक - स्वाद अनुसार
तेल - 3-4 चम्मच
हरा धनिया - बारीक कटा हुआ
जरा - 1चम्मच
रिंग - 1चुटकी भर
गरम मसाला - 1चम्मच
दही - 1/2कप
बेसन गट्टे की सब्जी बनाने की विधि
बेसन के गट्टे की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले आप आप एक बाउल में बेसन को छान कर, उसमें लाल मिर्च पाउडर, नमक (स्वाद अनुसार), धनिया पाउडर तेल,दही, हल्दी पाउडर को डालकर बेसन में अच्छे से मिक्स कर ले |
फिर उसमें थोड़ा सा पानी डालकर बेसन को आटे की तरह गूंथ ले और बीच-बीच में तेल लगाते रहे ताकि बेसन के गट्टे बहुत नरम बन सके |
आटा तैयार होने पर एक छोटा बॉल बनाकर उसे एकत्र करें।और उसे कुछ समय के लिए रख दें |
उसके बाद बेसन के आटे की छोटी-छोटी लोहिया बनाकर चकला और बेलन पर थोड़ा सा तेल लगा ले, ताकि इन्हें बेलते समय चकला पर चिपक ना सके |
उसके बाद उन्हें चकला बेलन की मदद से 3-4 इंच इंच मोटाई में पराठे की तरह बेलते हुए उनका रोल बना ले |इसी तरह बेसन के आटे के सारे रोल बना लेऔर उन्हें अलग थाली में रख ले |
अब एक बड़े बर्तन में 2 कप पानी ले और उसे जब तक पकाएं जब तक उसमें उबाल नहीं आ जाता और पानी को अच्छे से गर्म कर ले |
उसके बाद उसमें एक-एक करके बेसन के सारे रोल को पानी के अंदर डालकर उन्हें गैस पर 20 मिनट तक ऐसे ही पकाने दे, उसके बाद गैस को बंद कर दें |
और कलछी की मदद से इन सारे बेसन के गट्टे को निकाल कर एक प्लेट में रख ले और गट्टे को ठंडा होने के बाद ,चाकू की मदद से उन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में बीच में से काट ले | उसके पानी को अलग किसी बर्तन में करके रख ले |
अब एक कढाई ले और उसमें 2 चम्मच तेल डालकर उसे अच्छे से गर्म कर ले,तेल गर्म होने के बाद उसमें बेसन के गट्टे को थोड़े-थोड़े करके हल्का सा भून लें |
उसके बाद कढ़ाई में 2-3 चम्मच तेल और डालें और उसमें जीरा और हींग को डालकर उसे हल्का ब्राउन होने तक भूनें |
उसके बाद उसमें बारीक कटी हुई प्याज को डालकर हल्का सुनहरा होने तक भुने | अब उसमें लहसुन, अदरक का पेस्ट और हरी मिर्च को डालें और उन्हें हल्का सुनहरा होने तक भूनें |
उसके बाद उसमें कटे हुए टमाटर को भी डाल दे और हल्का सा फ्राई कर ले
मसाला भूनने के बाद उसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, नमक को डालकर मसाले को अच्छे से मिक्स कर ले | और मसाले को 5-10 मिनट तक पकाए जब तक वह किनारे पर तेल न छोड़ने लगे |
उसके बाद धीमी आज पर मसाले में दही को अच्छे से मिक्स कर ले और मसाले को थोड़ी देर तक पकाएं, जब तक अच्छे से पैक नहीं जाता है |इस दौरान ग्रेवी लगातार चलाते रहें.
अब उसमें गट्टे के उबले हुए पानी को मसाले में डाल दे | (अगरआपका पानी कम लग रहा है तो आप अलग से भी डाल सकते हैं) और पानी में उबाल आने तक पकाएं |
पानी में उबाल आने पर बेसन के गट्टे को उबले हुए पानी में डाल दे, आपकी सब्जी तैयार है | सब्जी में उबाल आने के बाद 2- 3 मिनिट तक उबलते रहने दीजिये |
बेसन के गट्टे की सब्जी बन चुकी है गैस बन्द कर दीजिये और इसमें गरम मसाला डाल दीजिये. |
राजस्थानी बेसन के गट्टे की सब्जी बनाकर तैयार है, अब एक कटोरी ले और उसमें बेसन के गट्टे की सब्जी को करके हरा धनिया से सजाकर रोटी के साथ परोसे |
गरमा गरम बेसन के गट्टे की सब्जी परांठे, नान, चपाती या चावल किसी के साथ परोसिये और खाइये |
ध्यान रखने योग्य बातें
बेसन के गट्टे की सब्जी बनाते समय आप बेसन के आटे को अधिक पतला और टाइट ना करें, क्योंकि अधिक टाइट आटे से बेसन के गट्टे टूट जाएंगे और सब्जी में मिल जाएंगे | इसलिए आटे को चपाती के आटे जैसा नरम होना चाहिए |
आटे से बनी हुई डांडिया पानी में उबाल आने के बाद ही डालिए
ग्रेवी में दही को मिलते समय हाथ को धीमी रखें ताकि दही फटने ना पाए |