आलू की सब्जी | आलू की सब्जी कैसे बनती है | भंडारे वालीआलू की सब्जी
Bhandara Vali Aloo tomato ki Sabji : भंडारे में जो आलू-टमाटर की सब्जी होती है उसमें प्याज-लहसुन का इस्तेमाल नहीं होता है. इसके बावजूद इसकी ग्रेवी इतनी गाढ़ी होती है |
आलू स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है | इसलिए हर बच्चों और बड़ों की पसंद आलू की सब्जी होती है | आलू एक ऐसी सब्जी है जो हर सब्जी के साथ डालकर बनाया जा सकता है | अक्सर शादी या पार्टी में आलू की सब्जी देखने को मिलती है, यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है | इस सब्जी को आप किसी भी समय बनाकर घर पर खा सकते हैं | सिंपल आलू की सब्जी तो लोग रोजाना खाते हैं पर आज हम इस लेख में आपको भंडारे वाली आलू की सब्जी के बारे में बताने वाले हैं | जो किसी शुभ अवसर या भंडारे में बनाए जाती है यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है, जिसे देखकर लोग खाए बिना नहीं पाते | यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ इसकी महक भी बहुत ही अच्छी होती है,भंडारे की सब्जी का स्वाद अलग ही होता है, जिसे बहुत कोशिश करने के बाद ही भंडारेवाली सब्जी का स्वाद घर की सब्जी में नहीं आ पाता | पर आज हम इस लेख में आपको भंडारे की सब्जी को आप घर पर बहुत ही आसानी से बना सकते हैं | आइये जानते हैं कि आलू की सब्जी और भंडारे वाली आलू की सब्जी को घर पर कैसे बनाई जाती है |
तैयारी का समय - 20 मिनट
पकाने का समय - 20 मिनट
कितने लोगों के लिए - 5-6 लोगों के लिए
आलू की सब्जी बनाने के लिए सामग्री
आलू - 6-7 उबले हुए
अदरक का पेस्ट - एक चम्मच
हरी मिर्च - 5-6 बारीक कटी हुई
लाल मिर्च पाउडर - 1/4चम्मच
धनिया पाउडर - 1/3 चम्मच
नमक - स्वाद अनुसार
जीरा - 1 चम्मच
तेल - 3 चम्मच
गरम मसाला - 1 चम्मच
पानी - 1/4कप
टमाटर - 3 छोटे-छोटे कटे हुए
हरा धनिया - 1कप बारीक कटा हुआ
अमचूर पाउडर - 1 चम्मच
हींग - 1पिच
भंडारे वाली आलू की सब्जी बनाने की विधि - How To Make Bhandarewale Aloo ki Sabzi
भंडारे वाली आलू की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले आप उबले हुए आलू को छीलकर अलग बर्तन में रख ले | और उन्हें थोड़े हल्का-हल्का हाथ से फोड़ ले |
उसके बाद टमाटर और हरी मिर्च को धोकर बारीक काटकर अलग बर्तन में रख ले |
उसके बाद एक कढाई ले और उसमें 2-3 चम्मच तेल को डालकर उसमें जीरा डालकर, जीरे को अच्छे से भून ले, उसके बाद उसमें हींग, टमाटर और हरी मिर्च को थोड़ी देर तक पकाएं |
उसके बाद उसमें अदरक के पेस्ट को भी डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून ले |
मसाला अच्छे से भूनने के बाद उसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर,लाल मिर्च पाउडर, नमक को डालकर सभी मसाले को अच्छे से आपस में मिक्स कर ले, और मसाले को 2-3 मिनट तक ऐसे ही पकाएं और जब तक पकाएं जब तक वह मसाला किनारे से तेल न छोड़ने लगे |
मसाला भूनने के बाद उसमें मैश करे हुए आलू को मसाले में डाल दे | और आलू को मसाले में 2-3 मिनट तक चलते हुए पकाएं |
उसके बाद उसमें 1-2 कप पानी डालकर उसमें अमचूर पाउडर को डाल दे और सब्जी को 4-5 मिनट तक अच्छे से पका ले |
सब्जी में उबाल आने के बाद उसमें बारीक कटा हुआ धनिया को डालकर उसे थोड़ी देर और पकाए और सब्जी गाढ़ी होने के बाद उसमें गरम मसाला डालकर गैस को बंद कर दे |
आपकी भंडारे वाली आलू की सब्जी बनाकर तैयार है | अब एक कटोरी ले और उसमें आलू की सब्जी को करके ऊपर से हरे धनिया से सजाकर पराठे, पूरी आदि के साथ गरमा गरम परोसिये |