घर पर रसमलाई बनाने का सबसे आसान तरीका - Rasmali Recipe in Hindi
Rasmalai Recipe : रसमलाई, भारतीय मिठाइयों का एक प्रमुख हिस्सा है और इसका स्वाद किसी भी स्वादिष्ट मिठाइयों से अधिक 10 गुना बेहतर होता है |
रसमलाई भारतीय मिठाइयों का एक प्रमुख हिस्सा है और इसका स्वाद किसी भी स्वादिष्ट मिठाइयों से अधिक 10 गुना बेहतर होता है | यह एक पारंपरिक भारतीय मिठाई है जिसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं। रसमलाई ज्यादातर लोगों को बहुत पसंद आती है,यह छोटे बच्चों की तो यह सबसे फेवरेट होती है और बड़े लोग भी इसे बड़े ही शौक से खाते हैं | यह एक बंगाली मिठाई डिश है जिसे अन्य राज्यों के लोग भी काफी ज्यादा पसंद करते हैं | बहुत से लोग रसमलाई खाने के लिए बाजार जाकर उसे खरीद कर लाते हैं पर आप बाजार जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि आज हम आपको बाजार जैसी रसमलाई घर पर ही बनाने का सबसे आसान तरीका बताने वाले हैं | जिसे आप फॉलो करके घर पर बाजार जैसी रसमलाई बना सकते हैं | यह रसमलाई जितनी देखने में सुंदर लगती है, उतनी ही खाने में भी बहुत ही स्वादिष्ट लगती है | यह दूध को फाड़कर बादाम,पिस्ता,चीनी,काजू , इलायची पाउडर आदि के साथ तैयार की जाती है | बहुत लोग इसे बनाना काफी मुश्किल काम समझते है, पर उतना है नहीं, जितनी आप समझते हैं | आईए जानते हैं रसमलाई की रेसिपी के बारे में
रसमलाई बनाने के लिए सामग्री
रसमलाई बनाने की विधि - How to Make Rasmalai Recipe
रसमलाई के लिए छेना तैयार करना
1.रसमलाई के लिए छेना तैयार करने के लिए सबसे पहले एक बड़ा बर्तन ले ले और उसमें दूध को डालकर गैस पर रख दें |
2. उसके बाद दूध में जब उबाल आ जाए, तब उसमें नींबू का रस थोड़ा-थोड़ा करके डालें और लगातार चलाते रहे,जब तक यह दूध अच्छे से फट नहीं जाता है |
3 .दूध फटने के बाद उसे छलनी की मदद से छान ले और उसके फटे हुए दूध के पानी को अलग-अलग रख ले और फटे हुए छेना को किसी सूती कपड़े में छेना को डालकर छान लीजिये, फिर छेना को पानी में डालकर अच्छे से धो लीजिये, जिससे नींबू का खट्टापन निकल जायेगा |
4. अब इसे अपने हाथों से दबाकर पानी को निचोड़ दीजिये और इसे 1 घंटे बाद छेना को एक खुले बर्तन परात या थाली में डालकर, छेना को 4-5 मिनट हाथों की हथेली से मसलकर मुलायम आटा की तरह गूथे ले,जब तक छेना आटा की तरह नरम नहीं हो जाता है तब तक गुंध लीजिये |
5. अब रसमलाई के लिए छेना तैयार है, अब थोड़ा-थोड़ा छेना लेकर गोल करके रसमलाई के रसगुल्ले बनाकर एक प्लेट में रख ले, इस प्रकार एक-एक करके सारे रसगुल्ले बना ले |
6. अब एक कढाई ले और उसमें चीनी और 4 कप पानी डालकर चासनी बनाने के लिए तेज गैस पर रख दें, और जब तक पकाएं जब तक उसमें उबाल नहीं आ जाता है |उसके बाद गैस को थोड़ी सी धीमी कर दें और चीनी को जब तक पकाएं जब तक चीनी पानी में अच्छे से घूल नहीं जाती है |
7. चासनी में उबाल आने के बाद एक-एक करके सारे छेना से बने सारे रसगुल्ला उसमें डाल दे | और उन्हें पानी में 15 से 16 मिनट तक ऐसे ही गैस पर पकाएं |
8. और 10 मिनट के बादरसगुल्ला को दूसरी तरफ से पलट दे और फिर से 5 मिनट तक तेल आंच पर पकने दीजिये | उसके बाद गैस को बंद कर दें और छेना से बने रसगुल्ले को ठंडा होने के लिए रख दें |
9. अब रसमलाई तैयार करने के लिए एक कढाई ले और उसमें दूध को डालकर तेज आंच पर अच्छे से पका ले और जब दूध में उबल जाए, तब गैस को हल्का धीमी कर ले ताकि दूध कड़ाई से बाहर नहीं निकले | और दूध को जब तक पकाएं जब तक वह आधा नहीं हो जाता है |
10.दूध आधा पक जाने पर इसमें केसर के धागे, बारीक कटे बादाम,पिस्ता,काजू और 4 चम्मच चीनी और इलायची पाउडर डालकर दूध में अच्छे से मिक्स कर लीजिये |और इसे दो-तीन मिनट के लिए फिर से पकाए इससे आपकी रसमलाई ज्यादा स्वादिष्ट बनेगी |
11. अब रसमलाई के लिए दूध बनकर तैयार है,अब आप इसमें चासनी से रसगुल्ले को निकाल कर दूध में डाल दे,रसमलाई बनाकर तैयार है |
12 .अब आप रसमलाई को एक कटोरी में निकालकर, उसे सजाने के लिए बारीक कटे बादाम, पिस्ता, काजू को डालकर थोड़ी देर फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें | ठंडी रसमलाई खाने में कुछ अलग ही मजा आता है |
13.अब इस रस मलाई को आप घर में आए मेहमान को या अपने परिवार वालों के साथ बैठकर खाएं और ठंडी रसमलाई का आनंद ले |
Note :
1. छैना बनाने पर जो पानी निकलता है उसे आप आटा गूंथने, दाल, सब्जी की ग्रेवी या कढ़ी बनाने के लिए उपयोग कर सकते हैं।
2. छैना को मसल मसल कर अच्छा नरम करना जरूरी होता है। अगर छैना नरम नहीं बना तो रस मलाई भी नरम और फूली हुई नहीं बनेंगी।
People Also Ask :
Q-1 रसमलाई किस चीज से बनती है |
Ans- रसमलाई, भारतीय मिठाइयों का एक प्रमुख हिस्सा है और इसका स्वाद किसी भी स्वादिष्ट मिठाइयों से अधिक 10 गुना बेहतर होता है | यह दूध को फाड़कर बादाम,पिस्ता,चीनी,काजू , इलायची पाउडर आदि के साथ तैयार की जाती है |