घर पर आए मेहमानों को खिलाएं मखाने से बनी स्वादिष्ट खीर जिसे खाने के बाद सब हो जाएंगे हैरान Makhane ki Kheer Recipe
Makhane Ki Kheer : मखाने की खीर एक पौष्टिक और स्वादिष्ट व्यंजन है, जो भारतीय मनुष्य के लिए के लिए खास है। यह खीर दूध, मखाने, बादाम, पिस्ता, काजू, किशमिश, केसर खास मेवों से भरपूर होती है |
Makhane Ki Kheer : मखाने की खीर सभी भारतीय मिठाई रेसिपी में से एक है जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती हैं | जिसे नवरात्रि व्रत, महाशिवरात्रि व्रत, एकादशी व्रत अन्य किसी भी त्यौहार पर बनाई जा सकती है | मखाने की खीर एक पौष्टिक और स्वादिष्ट व्यंजन है, जो भारतीय मनुष्य के लिए के लिए खास है। यह खीर दूध, मखाने, बादाम, पिस्ता, काजू, किशमिश, केसर खास मेवों से भरपूर होती है। यह न केवल स्वादिष्ट होती है, बल्कि पौष्टिक भी है। इस लेख में, हम आपको मखाने की खीर बनाने की सबसे सरल और आसान तरीका बताएंगे। मखाने की खीर खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है,जिसे छोटे बच्चेसे लेकर बड़े लोग भी काफी ज्यादा पसंद करते हैं | इसे घर पर बनाना बहुत ही आसान है | आईए जानते हैं कि मखाने की खीर कैसे बनती है और मखाना की खीर रेसिपी के बारे में
मखाने की खीर बनाने के लिए सामग्री
यह भी पढ़े - साबूदाना खीर रेसिपी | साबूदाना खीर कैसे बनती है | साबूदाना खीर बनाने का सबसे आसान तरीका
मखाने की खीर बनाने की विधि- How To Make Makhane ki Kheer
1. मखाने की खीर बनाने के लिए सबसे पहले आप एक पेन ले ले, और उसमें दो चम्मच घी को डालकर उसे अच्छे से गर्म कर ले |
2. अब उसमें मखाने को डालकर मखाने को कुरकुरे होने तक घी में भुने |
3. मखाने कुरकुरे होने के बाद उन्हें पेन से निकाल कर थोड़ी देर तक ठंडा होने के लिए रख दे |अब मखाने को मिक्सी में डालकर मखाने को दरदरा करके पीस ले |
3. उसके बाद एक बड़ा बर्तन ले और उसमें दूध उबालने के लिए गैस पर रख दें |
4. दूध में उबाल आने के बाद उसमें भुने हुए मखाने के पाउडर को डालकर उसे दूध में अच्छे से मिक्स कर ले और 15-20 मिनट के लिए ऐसे ही पकाएं जब तक दूध आधा न हो जाता है |
5. उसके बाद इसमें इलायची पाउडर और चीनी को डालें, अब इन सभी सामग्री को उबले हुए दूध मेंअच्छे से मिक्स कर ले और दूध को बीच-बीच में चलते हुए दूध को धीमी आँच पकाएं, इससे दूध थोड़ा सा गाढ़ा हो जाएगा |
6. दूध गाढ़ा हो जाने के बाद उसमें बारीक कटे बादाम, पिस्ता, काजू, किशमिश, केसर सभी को डाल दे और दूध में अच्छे से मिलाकर दूध को 2-3 तक मिनट तक केसर के साथ पकाए उसके बाद गैस को बंद कर दे |
7. आपके मखाने की खीर बनाकर तैयार है अब उसे बड़े बर्तन से निकाल कर एक कटोरी में कर ले, और उसे सजाने के लिए बादाम पिस्ता किशमिश, केसर से सजाकर खीर को परोसिये |
8. इसके अलावा आप इसे ठंडा होने के लिए कुछ समय के लिए फ्रिज में रख सकते हैं और घर पर आए मेहमानों को आप मखाने की खीर सर्वे कर सकते हैं | यह खाने मेंबहुत ही स्वादिष्ट लगती है और इस खीर का आनंद ले |