इस दिवाली बनाएं घर पर बाजार जैसे रवा लडडू ( सूजी के लड्डू )वह भी कम समय में,जाने रवा लडडू कैसे बनते हैं |
अक्सर हम किसी भी त्यौहार जैसे दिवाली होली या अन्य त्योहारों पर कुछ ना कुछ खास डिश बनाते हैं,और त्योहारों को बहुत खास बनाते हैं, इसी तरह दिवाली पर भी लोग बहुत से मिठाईयां को लोगों में बाँट अपनी खुशी जाहिर करते हैं | आज हम उन्हें सभी मिठाई में से रवा लडडू या सूजी के लड्डू रेसिपी के बारे में बताने वाले हैं | जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं, रवा लडडू घर पर बहुत ही आसान से बनाया जा सकता है | यह सूजी सूजी, चीनी, ड्राई फ्रूट्स,बादाम,किशमिश आदि सामग्री के साथ तैयार किए जाते हैं सूजी के लड्डू भारतीय पारंपरिक स्वीट डिश है जिसे काफी पसंद किया जाता है | स्वाद से भरपूर सूजी के लड्डू त्योहारों पर तो खास तौर पर बनाए जाते हैं यह लड्डू अन्य बाकी सभी लड्डू से बहुत स्वादिष्ट होते हैं | जिन्हें छोटे बच्चों से लेकर बड़े लोग भी काफी ज्यादा खाने में पसंद करते हैं | आइये जानते हैं कि सूजी के लड्डू या रवा लडडू ( सूजी के लड्डू ) कैसे बनते हैं –
यह भी पढ़े- बेसन के लड्डू | बेसन के लड्डू रेसिपी इन हिंदी | बेसन के लड्डू कैसे बनते हैं |
सूजी के लड्डू | रवा लड्डू के लिए सामग्री
सूजी - 200ग्राम
देसी घी - 100ग्राम
बादाम - 10-12 बारीक कटे हुए
पिस्ता - 10-12 बारीक कटे हुए
किशमिश - 10-12
इलायची - 1 चम्मच
काजू - 10-12 बारीक कटे हुए
दूध - 1 कप
चीनी - 200 ग्राम
नारियल का बड़ौदा - 2 चम्मच बड़ी
मलाई - 2 चम्मच बड़ी
सूजी के लड्डू | रवा लड्डू बनाने की विधि - How To Make Rava Laddu
रवा लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले आप एक पेन ले और उसमें थोड़ा सा घी डालकर बारीक कटे हुए काजू, बादाम, किशमिश, पिस्ता को हल्का सुनहरा होने तक भूने, उसके बाद उन्हें पेन में से निकाल कर अलग प्लेट में रख ले |
उसके बाद रवा लड्डू या सूजी के लड्डू बनाने के लिए एक कढ़ाई ले और उसे गैस पर रखकर कढ़ाई को अच्छे से गर्म कर ले, उसके बाद उसमें घी को डालकर उसे अच्छे से गर्म कर ले |
उसके बाद उसमें सूजी डालकर सूजी को धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए हल्का सुनहरा होने तक भूने | सूजी को भूनने में लगभग 2-3 मिनट का समय लगता है |
अब सूजी में 2 से 3 बड़ी चम्मच नारियल का बुरादा मिलाकर उसे 1 से 2 मिनट तक और भून लीजिए |
उसके बाद उसमें दूध और मलाई को डालकर सूजी में अच्छे से मिक्स करके उसे फिर से भूने और गैस को बंद कर दे |
इसके बाद इसमें चीनी का बूरा को डालकर सूजी में अच्छे से मिक्स कर ले |
उसके बाद उसमें इलायची पाउडर और भुने हुए ड्राई फ्रूट्स को डालकर सभी सामग्री को सूजी में अच्छे से मिक्स कर ले |
अब लड्डू के मिश्रण को अलग प्लेट में निकाल कर 5 मिनट तक ठंडा होने के लिए रख दे |
उसके बाद आप थोड़ा-थोड़ा लड्डू का मिश्रण लेकर, लड्डू को दोनों हाथ से बांधते हुए गोल-गोल लड्डू बना ले | इसी प्रकार एक-एक करके सारे लड्डू बना ले |
आपके टेस्टी रवा लड्डू या सूजी के लड्डू बनाकर तैयार है, यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं | अब इन लड्डू को आप अपने दोस्तों के साथ या अपने परिवार के साथ बैठकर लड्डू का आनंद ले |आप इन लड्डू को 10- 15 दिन आराम से सुरक्षित रख सकते हैं |
कुछ ध्यान में रखने योग्य बातें
1.सूजी को भूनते समय आप गैस को मीडियम आँच पर ही भूने, ध्यान रहे की सूजी नीचे लगने ना पाए |
2.रवा लड्डू बनाते समय अगर आपका लड्डू का मिश्रण ज्यादा सूखा है तो आप उसमें एक दो चम्मच दूध डालकर बन सकती हैं |
3. रवा लडडू बनाते समय आप अपने मनपसंद के ड्राई फ्रूट्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, वह भी उन्हें भूनकर ही उपयोग करें |